मोहिनी रोड में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी रामजी पाल गिरफ्तार-Newsnetra
देहरादून के मोहिनी रोड के पास एक घर में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। विवाद के दौरान पति रामजी पाल ने आवेश में आकर अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति रामजी पाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।




