लापता बालिकाओं और नाबालिग बच्चों की तलाश के लिए बनेगी विशेष टीम, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश-Newsnetra
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने लापता बालिकाओं और नाबालिग बच्चों को पता लगाने के लिए विशेष टीम बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही विशेष अभियान चलाया जाए।
मुख्य सचिव ने साइबर पुलिसिंग में कर्मियों की संख्या को बढ़ाने के लिए कहा। साथ ही साइबर एक्सपर्ट्स के साथ-साथ बैंकिंग क्षेत्र के विशेषज्ञों को भी व्यवस्था से जोड़ा जाए। साइबर अपराधों के मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। सीज वाहनों का अभियान चलाकर निपटान किया जाए और इसकी मासिक रिपोर्ट भेजी जाए।
जांच में तकनीक का अधिकाधिक उपयोग
मुख्य सचिव ने कहा कि पुलिस जांच में तकनीकी के उपयोग बढ़ाएं। विवेचना अधिकारियों को आवश्यक जांच किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा अधिकतर एफआईआर दर्ज होने वाले थानों में अन्वेषण विंग खोली जाए। उन्होंने अस्वीकृत ई-एफआईआर का विश्लेषण करने और ई- सम्मन का अधिक से अधिक उपयोग करने के भी निर्देश दिए। कमजोर कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में नेटवर्क बेहतर करने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, सचिव गृह शैलेश बगौली, एडीजी डॉ. वी. मुरुगेशन, आईजी डॉ. निलेश आनंद भरणे, आईजी सुनील मीणा आदि मौजूद थे।





