By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: एमडीडीए की अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश-डोईवाला में 3 भवन सील; नक्शे के विपरीत और बिना अनुमति चल रहा था निर्माण-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > एमडीडीए की अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश-डोईवाला में 3 भवन सील; नक्शे के विपरीत और बिना अनुमति चल रहा था निर्माण-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

एमडीडीए की अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश-डोईवाला में 3 भवन सील; नक्शे के विपरीत और बिना अनुमति चल रहा था निर्माण-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/09/01 at 10:27 AM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
IMG 20260901 WA0077
SHARE

एमडीडीए की अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश-डोईवाला में 3 भवन सील; नक्शे के विपरीत और बिना अनुमति चल रहा था निर्माण-Newsnetra

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अनधिकृत और नियमविरुद्ध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को एमडीडीए की टीम ने ऋषिकेश और डोईवाला क्षेत्र में तीन अलग-अलग मामलों में सीलिंग की कार्रवाई की। इनमें दो मामलों में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण किया जा रहा था, जबकि एक मामले में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए ही निर्माण कराया जा रहा था।प्राधिकरण की कार्रवाई से निर्माणकर्ताओं में हड़कंप है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निर्माण संबंधी नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी

IMG 20260901 WA0077 1 IMG 20260901 WA0086 IMG 20260901 WA0087 IMG 20260901 WA0079

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

एमडीडीए अधिकारियों के अनुसार, प्राधिकरण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों की लगातार निगरानी की जा रही है। निरीक्षण के दौरान स्वीकृत मानचित्र से विचलन अथवा बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण मिलने पर उत्तराखंड नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास अधिनियम, 1973 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

*ऋषिकेश में दो भवनों पर कार्रवाई*

ऋषिकेश के गली नंबर-10, मनीराम रोड में जयप्रकाश द्वारा स्वीकृत मानचित्र से विचलन करते हुए निर्माण कराया जा रहा था। जांच में अनधिकृत निर्माण सामने आने पर प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर भवन को सील कर दिया।

इसी तरह निर्मल ब्लॉक-बी, ऋषिकेश निवासी ओम प्रकाश पना के भवन में भी स्वीकृति के विपरीत निर्माण पाया गया। प्राधिकरण के मुताबिक, पूर्व निर्मित बेसमेंट/भूतल पर संचालित दुकानों के ऊपर प्रथम तल पर स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण किया गया था। मामले में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित निर्माण को सील कर दिया गया।

*डोईवाला में बिना नक्शे निर्माण पर शिकंजा*

डोईवाला के दुधली रोड, चांदमारी निवासी अनिल पॉचाल विश्वकर्मा द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृत कराए भूतल और प्रथम तल पर निर्माण कराया जा रहा था। जांच में निर्माण को अनधिकृत पाए जाने पर प्राधिकरण की ओर से वाद योजित किया गया। इसके बाद सोमवार को टीम ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार निर्माण को सील कर दिया।

*नियम तोड़े तो होगी सख्त कार्रवाई : बंशीधर तिवारी*

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अनधिकृत निर्माण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्वीकृत मानचित्र से विचलन करना अथवा बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण करना नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।उन्होंने कहा कि प्राधिकरण की टीमें लगातार निर्माण कार्यों की निगरानी कर रही हैं और जहां भी अनियमितता सामने आ रही है, वहां नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसका उद्देश्य देहरादून, ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों का सुनियोजित एवं व्यवस्थित विकास सुनिश्चित करना है। बंशीधर तिवारी ने भवन स्वामियों और निर्माणकर्ताओं से अपील की कि निर्माण शुरू करने से पहले आवश्यक स्वीकृति प्राप्त करें और स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप ही निर्माण कराएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सीलिंग सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

*अभियान लगातार रहेगा जारी – मोहन सिंह बर्निया*

प्राधिकरण के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि बिना मानचित्र स्वीकृति अथवा स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने भवन स्वामियों से निर्माण शुरू करने से पहले सभी जरूरी अनुमतियां लेने और स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप ही निर्माण कराने की अपील की। उन्होंने साफ किया है कि प्राधिकरण क्षेत्र में अनधिकृत निर्माण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। निर्माण नियमों की अनदेखी करने वालों पर सीलिंग समेत अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

मसूरी मालरोड पर लगेंगे ANPR कैमरे, प्रतिबंधित समय में वाहनों की एंट्री पर लगेगी लगाम-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 17 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

सीएम धामी का बड़ा फैसला, शहरी निकायों को ₹328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर-Newsnetra

उत्तराखंड में रोजगारपरक कौशल विकास पर जोर, हर जिले का स्किल डेवलपमेंट प्लान होगा तैयार-Newsnetra

सीएम धामी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह को दी विदाई, उत्तराखंड के विकास में योगदान को सराहा-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: ऋषिकेश-डोईवाला में 3 भवन सील; नक्शे के विपरीत और बिना अनुमति चल रहा था निर्माण-Newsnetra, एमडीडीए की अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Mussoorie Mall Road ANPR Camera Initiative
मसूरी मालरोड पर लगेंगे ANPR कैमरे, प्रतिबंधित समय में वाहनों की एंट्री पर लगेगी लगाम-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 17, 2026
Aaj ka Rashifal 17 October 2026
Aaj ka Rashifal 17 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 17, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 7
सीएम धामी का बड़ा फैसला, शहरी निकायों को ₹328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 6
उत्तराखंड में रोजगारपरक कौशल विकास पर जोर, हर जिले का स्किल डेवलपमेंट प्लान होगा तैयार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 5
सीएम धामी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह को दी विदाई, उत्तराखंड के विकास में योगदान को सराहा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 4
अंकिता भंडारी के माता-पिता ने दिल्ली में CBI अधिकारियों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का मिला आश्वासन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 16, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?