भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ FIR दर्ज! शुद्धिकरण विवाद ने उत्तराखंड की सियासत में मचाया बवाल-Newsnetra
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ हुआ मुकदमा ! FIR हुई दर्ज!हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले ने पकड़ लिया तूल! सियासत गरमाई! अब 07 सितम्बर को कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन! राहुल गांधी भी आयेंगे उत्तराखंड!
FIR के अनुसार, शिकायतकर्ता ने उल्लेख किया कि 8 अगस्त को राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में रामलीला मैदान में बड़ी जनसभा में भाग लिया था और उसे संबोधित किया था। प्राथमिकी में कहा गया कि रैली शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक जनसभा थी, जो कानून के अनुसार विधिवत आयोजित की गई थी और इसमें कोई भी गैर-कानूनी घटना नहीं हुई थी। जनसभा के बाद भारतीय जनता पार्टी के कुछ सदस्यों और पदाधिकारियों ने कथित तौर पर 10 अगस्त को उसी स्थान पर तथाकथित शुद्धिकरण अनुष्ठान का आयोजन और संचालन किया, जहां रैली आयोजित की गई थी।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उक्त अनुष्ठान का उद्देश्य कथित तौर पर इस अत्यंत अपमानजनक, निंदनीय और जातिवादी धारणा को व्यक्त करना था कि खरगे की उपस्थिति ने उक्त स्थान को अशुद्ध कर दिया था। इसलिए उस स्थान को शुद्ध करने के लिए अनुष्ठान की आवश्यकता थी। सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर कानूनी राय ली गई और उत्तराखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व पार्टी के अन्य सदस्यों के खिलाफ नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम, एससी और एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धारा 196(1)(बी) (धर्म, नस्ल, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर अलग-अलग समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना और सद्भाव बनाए रखने के खिलाफ काम करना) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की एक रैली के बाद उस स्थान पर शुद्धिकरण अनुष्ठान आयोजित करने का आरोप है। इस मामले में उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और अन्य लोगों के खिलाफ शुक्रवार को शून्य एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आदिवासी कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष टीआर रामप्पा की ओर से 31 अगस्त को विधान सौध पुलिस थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के बाद यह मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि शून्य प्राथमिकी एक ऐसा मामला होता है, जिसे अपराध होने के स्थान या थाने के अधिकार क्षेत्र की परवाह किए बिना किसी भी थाने में दर्ज किया जा सकता है।





