देहरादून में प्यार का खौफनाक बदला! पूर्व प्रेमिका ने 5 लाख की सुपारी देकर बैंककर्मी प्रेमी को मरवाने की रची साजिश, शूटर का निशाना चूका तो खुला पूरा राज!-Newsnetra
देहरादून: लड़की को प्यार में मिला धोखा तो सीधे ब्वॉयफ्रेंड को 5 लाख की सुपारी देकर ठोका! मालिया और सत्यम की प्रेम कहानी पहुँची ऐसे मोड पर कि मालिया ने प्रेमी सत्यम का ही मर्डर करवाने की ठानी! शूटर का चूका निशाना और पलट गई पूरी कहानी!
पटेलनगर देहरादून: दरअसल 08 सितम्बर को बड़ोवाला, मंडी चौक के पास बैंक कर्मी सत्यम कुमार (बिजनौर निवासी) पर बाइक सवार 2 लड़कों ने फायरिंग कर दी थी। वो गंभीर घायल हो गया। पुलिस जांच में निकला कि उसकी पूर्व प्रेमिका मालिया रहमान (26 साल, ज्वालापुर हरिद्वार)ही मास्टरमाइंड है।
क्यों करवाया:
मालिया और सत्यम 2020 से उज्जीवन बैंक हरिद्वार में साथ काम करते थे, 5 साल तक प्रेम संबंध था। मालिया की बाद में सहारनपुर में शादी हुई, पर सत्यम से बातचीत जारी रहने से उसका तलाक हो गया। 2025 में सत्यम देहरादून आ गया। फरवरी 2026 में सत्यम ने किसी और लड़की से सगाई कर ली और मालिया को सभी जगह ब्लॉक कर दिया। इसी धोखे से नाराज होकर मालिया ने हत्या की साजिश रची।
सुपारी:लक्सर के बदमाश अंकित चौहान (25) को 5 लाख में सुपारी दी, एडवांस 1 लाख 20 हजार दिए।
कैसे पकड़े गए:
11/09/26 को शूटर अंकित और उसका साथी अंकुर दोबारा देहरादून पैसे लेने आए। गोरखपुर चौक पर पुलिस चेकिंग में भागे, चाय बागान में मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अंकित के पैर में गोली लगी, अंकुर अंधेरे में फरार। पूछताछ में मालिया का नाम आया।
पुलिस ने उसी रात ISBT के पास से मुख्य आरोपी मालिया रहमान और उसके साथी मोहित (25) को गिरफ्तार कर लिया।
बरामदगी: 315 बोर तमंचा, 2 खोखा, बिना नंबर की बाइक।
केस:मु0अ0सं0 614/2026 धारा 109(1)/3(5) BNS कोतवाली पटेलनगर। एक आरोपी अंकुर अभी वांछित है।








