आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट के विरोध में एसएसपी कार्यालय पहुंचे कांग्रेसी, कार्रवाई न होने पर दी चेतावनी-Newsnetra
आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने पोस्ट को हटाने और मामले में कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कांग्रेसियों ने एसएसपी कार्यालय के बाहर हंगामा किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उनकी ओर से फेसबुक पर कोई पोस्ट डाली जाती है तो उसे तुरंत हटवा दिया जाता है। वहीं, भाजपा की ओर से आपत्तिजनक पोस्ट डाले जाने के बावजूद उस पर कार्रवाई नहीं की जाती।
कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर कार्रवाई में भेदभाव का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो एसएसपी कार्यालय में भाजपा का झंडा लगाया जाएगा।