मोबाइल के इस्तेमाल से आंखें निकलने की बात पर सहमे बच्चे, जागरूकता कार्यक्रम का वीडियो वायरल-Newnetra
मोबाइल फोन के अत्याधिक इस्तेमाल और अधिक स्क्रीन टाइम के नुकसान बताने के लिए आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों के बीच अचानक दहशत फैल गई। बच्चों के चीखने, चिल्लाने और रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय को नोटिस जारी किया है।
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान एक बच्चे ने अपने सहपाठियों से कहा कि उसने मोबाइल फोन का अत्याधिक इस्तेमाल किया था, जिसके कारण डॉक्टरों ने उसकी दोनों आंखें निकाल दी थीं। यह सुनकर कई बच्चे भयभीत हो गए और रोने-चिल्लाने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में बच्चे मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने का संकल्प लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बीईओ ने माना तरीका सही नहीं था
खंड शिक्षा अधिकारी भानुप्रताप कुशवाहा ने कहा कि बच्चों को मोबाइल के अत्याधिक इस्तेमाल और स्क्रीन टाइम के प्रति जागरूक करने का तरीका सही नहीं था। इससे बच्चों में दहशत फैल गई। विद्यालय को इस संबंध में नोटिस जारी किया गया है।