हरिद्वार: हैप्पी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद आया सच सामने-Newsnetra
कोतवाली क्षेत्र शांतरशाह में बाइक मैकेनिक हैप्पी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस ने 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की।
पैसों को लेकर दबाव बनाने का आरोप
तिरछा पुल के पास आरोपियों की घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार मुदस्सिर घायल हो गया, जिसे झाड़ियों से गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया गया। पूछताछ में इश्तिकार और शादाब समेत अन्य आरोपियों के नाम सामने आए हैं

पुलिस के अनुसार मुखबिरी के शक और पैसों को लेकर दबाव बनाने के चलते हैप्पी की हत्या की साजिश रची गई थी। पुलिस हथियार और बाइक उपलब्ध कराने वालों की भूमिका की भी जांच कर रही है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है