मौसम सुधरने पर दो दिन बाद फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा, यात्रियों को मिली धामों की ओर जाने की अनुमति; प्रदेश में 123 सड़कें अब भी बंद-Newsnetra
मौसम के कारण पिछले दो दिनों से रोकी गई चारधाम यात्रा आज सोमवार को फिर शुरू कर दी गई। चारधाम यात्रा नियंत्रण संगठन, ऋषिकेश से मिले निर्देशों के बाद मौसम के अनुकूल होने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर यात्रा से रोक हटाई गई। इसके साथ ही यात्रियों को चारधाम की ओर जाने की अनुमति दे दी गई है।
पौड़ी जिले में सबसे अधिक सड़क बंद
राज्य में 79 ग्रामीण समेत 123 सड़क बंद है। इसमें सबसे अधिक पौड़ी प्रभावित है, जिले में 27 मार्ग बंद है। इसके अलावा अल्मोड़ा 20, बागेश्वर दो, चमोली 14, चंपावत में एक मार्ग बंद है। देहरादून छह, नैनीताल 22, पिथौरागढ़ 13, रुद्रप्रयाग चार, टिहरी आठ और उत्तरकाशी जिले में छह मार्ग बंद है। मार्ग बंद होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है








