अग्निवीर रोजगार सेल की कमान संभालेंगे कर्नल विजय मनराल, 1190 रिटायर होने वाले युवाओं को रोजगार दिलाने की तैयारी-Newsnetra
भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी रहे कर्नल विजय मनराल (सेनि.) अग्निवीर रोजगार सेल का नेतृत्व करेंगे। जल्द ही औपचारिक घोषणा के बाद वे अपना कामकाज संभालेंगे। मनराल सेना से चार साल की सेवा के बाद रिटायर हो रहे अग्निवीरों को रोजगार दिलाने का काम करेंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जुलाई में एक जनसभा के दौरान रिटायर हो रहे सभी अग्निवीरों को रोजगार दिलाने के लिए एक सेल के गठन की घोषणा की थी। अगस्त में सरकार ने कैबिनेट के एक प्रस्ताव के जरिये अग्निवीर रोजगार सेल के गठन का रास्ता तैयार कर दिया।
इस वर्ष के अंत तक उत्तराखंड के करीब 1190 युवा अग्निवीर सैनिक के रूप में अपनी सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त होंगे। रिटायर हो रहे अग्निवीरों के लिए रोजगार सुनिश्चित करने के लिए ठोस प्लान बनाने वाला उत्तराखंड देश का सबसे पहला राज्य है। मनराल को मुख्यमंत्री की ही पसंद बताया जा रहा है
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अग्निवीर रोजगार सेल के निर्माण की घोषणा कर दी है। इस सेल के निर्माण की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। सरकार राज्य के सभी रिटायर होने वाले अग्निवीरों को रोजगार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। – कर्नल अजय कोठियाल (सेनि.), भाजपा नेता








