वीकेंड पर नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, ट्रैफिक संभालने को सड़कों पर उतरी पुलिस-Newsnetra
नैनीताल। वीकेंड और पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस के जवान सुबह से ही अपने निर्धारित प्वाइंटों पर तैनात हैं और यातायात को व्यवस्थित करने में जुटे हुए हैं।
एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी संचार रेवाधर मठपाल समेत जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी यातायात व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस द्वारा प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए वाहनों की आवाजाही को सुचारू बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
नैनीताल पुलिस ने आमजन और पर्यटकों से अपील की है कि वे पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक प्लान का ही पालन करें। निर्धारित मार्गों और डायवर्जन व्यवस्था के अनुसार ही यात्रा करें, ताकि अनावश्यक जाम की स्थिति से बचा जा सके।
पुलिस का कहना है कि ट्रैफिक प्लान का पालन करने से यातायात व्यवस्था सुचारू रहेगी और पर्यटकों की यात्रा भी सुरक्षित एवं सुगम बनी रहेगी।
नैनीताल पुलिस — आपकी सुरक्षित यात्रा, हमारी प्राथमिकता।






