उत्तराखंड में 6 से 11 अक्टूबर तक यलो अलर्ट, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी और तेज हवाओं का अलर्ट-Newsnetra
उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 6 से 11 अक्तूबर तक यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गर्जन और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि, प्रदेश के अधिकांश मैदानी जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है।
सात जिलों में तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का अलर्ट
मौसम विभाग ने चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है
छह और सात अक्तूबर को इन जिलों में बारिश की संभावना
छह और सात अक्तूबर को नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिलों में मौसम के करवट लेने की संभावना है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और ऊंचाई वाले इलाकों में आवाजाही करने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासतौर पर बर्फबारी और खराब मौसम की स्थिति में ऊंचाई वाले क्षेत्रों की यात्रा करते समय मौसम की ताजा जानकारी लेने की अपील की गई है।







