By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: सुवाखोली में कृषक रथ को कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचकर किसानों को योजनाओं की देगा जानकारी-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > सुवाखोली में कृषक रथ को कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचकर किसानों को योजनाओं की देगा जानकारी-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीतीसामाजिक

सुवाखोली में कृषक रथ को कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचकर किसानों को योजनाओं की देगा जानकारी-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/10/06 at 1:36 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
IMG 20261006 WA0057 768x512 1
SHARE

सुवाखोली में कृषक रथ को कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचकर किसानों को योजनाओं की देगा जानकारी-Newsnetra

सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कृषक रथ के शुभारंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कृषकों को कृषि यंत्र और विभिन्न फसलों के उन्नत किस्म के बीज भी किसानों को प्रदान किए। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक भी वितरित किया

इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषकों से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में देश और प्रदेशभर में सेवा कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के संकल्प के अनुरूप समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित कर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि कोई भी पात्र व्यक्ति जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

IMG 20261006 WA0054 768x512 1 IMG 20261006 WA0055 768x512 1 IMG 20261006 WA0056

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कृषक रथ गांव-गांव जाकर किसानों को सरकार की जनकल्याणकारी एवं कृषि आधारित योजनाओं के प्रति जागरूक करेगा। ताकि अधिक से अधिक किसान इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कृषि एवं बागवानी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और आज भी देश की 60 से 70 प्रतिशत आबादी गांवों में निवास करते हुए खेती-किसानी से जुड़ी हुई है। ऐसे में किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना और खेती को अधिक लाभकारी बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।

कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने तथा कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में पॉलीहाउस की स्थापना के साथ-साथ मिलेट्स, ड्रैगन फ्रूट और कीवी की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं, एरोमा मिशन के अंतर्गत 91 हजार किसानों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि किसान औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती के माध्यम से अपनी आय में अतिरिक्त वृद्धि कर सकें। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के किसान नई तकनीकों और आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर खेती के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके सर्वांगीण विकास एवं कृषि को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा किसानों को मृदा परीक्षण एवं मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, संतुलित उर्वरक उपयोग, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण तकनीक, फसल विविधीकरण, समेकित कीट एवं रोग प्रबंधन तथा जलवायु परिवर्तन के अनुरूप कृषि पद्धतियों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही उत्पादन लागत को कम करने और उत्पादकता बढ़ाने के लिए किसानों को नवीन एवं आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि किसान केवल पारंपरिक खेती तक सीमित न रहें, बल्कि आधुनिक तकनीक, फसल विविधीकरण और मूल्य संवर्धन को अपनाकर अपनी आय के नए स्रोत विकसित करें। सरकार की योजनाओं का लाभ गांव-गांव और खेत-खलिहान तक पहुंचाकर किसानों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना ही डबल इंजन सरकार का संकल्प है।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, निदेशक कृषि दिनेश कुमार सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

IFFI-2026 में छाया उत्तराखंड, फिल्म शूटिंग के लिए 3 करोड़ तक की सब्सिडी का प्रावधान-Newsnetra

जिला पंचायत सदस्य के पति से मारपीट का मामला, नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत पर FIR दर्ज-Newsnetra

ऋषिकेश के शिवपुरी में बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए जयपुर के युवक-युवती लापता-Newsnetra

मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए DM आशीष चौहान का एक्शन प्लान, हॉटस्पॉट क्षेत्रों की होगी मैपिंग-Newsnetra

डोईवाला चीनी मिल में नए पेराई सत्र का शुभारंभ, 25 लाख कुंतल गन्ना पेराई का लक्ष्य-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: गांव-गांव पहुंचकर किसानों को योजनाओं की देगा जानकारी-Newsnetra, सुवाखोली में कृषक रथ को कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिखाई हरी झंडी
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 27 2
IFFI-2026 में छाया उत्तराखंड, फिल्म शूटिंग के लिए 3 करोड़ तक की सब्सिडी का प्रावधान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर मनोरंजन November 22, 2026
feature image 26 2
जिला पंचायत सदस्य के पति से मारपीट का मामला, नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत पर FIR दर्ज-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर November 22, 2026
feature image 25 2
ऋषिकेश के शिवपुरी में बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए जयपुर के युवक-युवती लापता-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन November 22, 2026
feature image 24 2
मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए DM आशीष चौहान का एक्शन प्लान, हॉटस्पॉट क्षेत्रों की होगी मैपिंग-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 22, 2026
feature image 23 3
डोईवाला चीनी मिल में नए पेराई सत्र का शुभारंभ, 25 लाख कुंतल गन्ना पेराई का लक्ष्य-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 22, 2026
feature image 22 3
उत्तराखंड कांग्रेस में चुनावी हलचल तेज, कुमारी सैलजा ने वरिष्ठ नेताओं के साथ की अहम बैठक-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 22, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?