स्कूली बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़! 7 सीटर वैन में ठूंस दिए 18 बच्चे, चेकिंग देख कई चालक भागे-Newsnetra
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। आदर्श नगर, मलकपुर चुंगी, सोलानी पुल समेत विभिन्न स्थानों पर स्कूल बस, वैन और अन्य वाहनों की जांच की गई। अभियान के दौरान कई वाहन चालक यातायात नियमों की अनदेखी करते मिले।
टीम ने ऐसे वाहनों को रोकने का प्रयास किया। अभियान के दौरान बिना जरूरी दस्तावेज, क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे गए
परिवहन विभाग से सहायक उप-निरीक्षक इजारुल हक ने स्कूल वाहन संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता न किया जाए। क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।






