उत्तराखंड पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर सम्मान, 9 नवंबर को देहरादून आ सकते हैं अमित शाह-Newsnetra
उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथों प्रदान किया जा सकता है। स्थापना दिवस पर यह समारोह किया जाएगा। उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर की घोषणा इसी साल अप्रैल में की गई थी। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड पुलिस के लिए राष्ट्रपति पुलिस कलर का डिजाइन फाइनल किया जा चुका है।

इसके लिए उत्तराखंड पुलिस भी तैयारी कर रही थी। बताया जा रहा है कि पुलिस अधिकारियों की एक समिति ने इसके डिजाइन को फाइनल भी कर लिया है। अब समारोह की तैयारियां की जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार इस सम्मान को प्रदान करने के लिए उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस नौ नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देहरादून आ सकते हैं







