ढुंडेश्वर महादेव मंदिर के पास नदी में बहा 53 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस-SDRF का सर्च अभियान जारी-Newsnetra
कीर्तिनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ढुंडेश्वर महादेव मंदिर के पास नदी में नहाते समय एक व्यक्ति तेज बहाव में बह गया। उसकी पहचान दिनेश लाल (53) पुत्र हीरालाल, निवासी ग्राम जाखी डागर, थाना कीर्तिनगर, टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, दिनेश लाल अपने गांव से एक डोली के साथ ढुंडेश्वर महादेव मंदिर आया था। इसी दौरान वह मंदिर के पास नदी में नहाने के लिए उतरा। तभी वह नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश के लिए जरूरी कार्रवाई शुरू की। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। फिलहाल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम संयुक्त रूप से नदी में व्यक्ति की तलाश कर रही है। पुलिस घटना के संबंध में अन्य जानकारियां भी जुटा रही है। सर्च अभियान जारी है