अंकिता भंडारी के माता-पिता ने दिल्ली में CBI अधिकारियों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का मिला आश्वासन-Newsnetra
अंकिता भंडारी के पिता वीरेन्द्र सिंह भंडारी व माता सोनी देवी ने आज सीबीआई मुख्यालय दिल्ली में वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट की। उन्होंने प्रकरण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सीबीआई अधिकारियों ने उन्हें प्रकरण के सभी पहलुओं का समुचित परीक्षण करते हुए विवेचना निष्पक्ष एवं न्यायसंगत ढंग से करने का आश्वासन दिया।








