श्री श्री 108 महंत रविंदर पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में ब्रजेश शुक्ला एवं सनातन भक्ति ग्रुप द्वारा भव्य महानवमी भजन संध्या-Newsnetra
भक्ति, श्रद्धा और सम्मान का अविस्मरणीय संगम!
नवरात्रि के पावन पर्व महानवमी पर सिद्धपीठ श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर, सहारनपुर चौक, देहरादून में श्री श्री 108 महंत रविंदर पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में श्री ब्रजेश शुक्ला जी एवं सनातन भक्ति ग्रुप द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया।
🎶 श्री ब्रजेश शुक्ला जी के मधुर भजनों ने भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। माता रानी के जयकारों और भक्तिमय सुरों से मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भजनों का आनंद लिया।

🌹 भजन संध्या में गाए गए प्रमुख भजन:
– किसने सजाया तेरा भवन बड़ा सोहना लगे
– तूने मुझे बुलाया शेरावालिये
– कभी निर्धन के घर भी जगदंबे आ जाना
– कान्हा की दीवानी बन जाऊँगी
– दुनिया में देव हजारों हैं, बजरंगबली का क्या कहना
– लगन तुमसे लगा बैठे, जो होगा देखा जाएगा
– मेला मैया दा
🙏 आभार एवं सम्मान के भावपूर्ण पल
इस भक्तिमय आयोजन के सफल समापन पर श्री संजय गर्ग जी एवं श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सेवा दल ने सनातन भक्ति ग्रुप के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर दिगंबर श्री दिनेश पुरी जी ने श्री ब्रजेश शुक्ला जी एवं सनातन भक्ति ग्रुप के सभी सदस्यों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। यह सम्मान भक्ति, सेवा और समर्पण के प्रति श्रद्धा का प्रतीक रहा।
📅 दिनांक: 19 अक्टूबर 2026, सोमवार
🕖 समय: शाम 7:00 बजे
🎤 भजन गायक एवं संपर्क:
श्री ब्रजेश शुक्ला
सनातन भक्ति ग्रुप
📱 8077418551
💐 मां दुर्गा सभी भक्तों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली प्रदान करें।
जय माता दी! 🚩
जय श्री पृथ्वीनाथ महादेव!
जय श्री राम!
#BrajeshShukla #SanatanBhaktiGroup #BhajanSandhya #Mahanavami #Dehradun #JaiMataDi #Navratri







