होटल में प्रेमिका के साथ ठहरे 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, शक्ति वर्धक गोली लेने की बात आई सामने-Newsnetra
कोतवाली क्षेत्र स्थित एक होटल में प्रेमिका के साथ ठहरे क्षेत्र के ही रहने वाले 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साथ ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। युवक की प्रेमिका से भी पूछताछ जारी है।
मामला मंगलवार देर रात का बताया जा रहा है। शुरुआती जांच में युवक की तबीयत बिगड़ने से ठीक पहले शक्ति वर्धक गोली खाने की बात सामने आई है। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि युवती से पूछताछ की गई है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पुष्ट होगी







