उत्तराखंड में वायरल हुआ ‘कांग्रेस का लंका दरबार’ गेम, राहुल गांधी समेत 6 नेताओं को रावण के रूप में दिखाया-Newsnetra
प्रदेश में इन दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर बना उत्तराखंड कांग्रेस का लंका दरबार गेम खूब वायरल हो रहा है। इसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पूर्व सीएम हरीश रावत, पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल, वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत, प्रवक्ता गरिमा दसौनी और पूर्व अध्यक्ष करन माहरा को रावण के कैरेक्टर में दिखाया गया है। इन पर भगवान राम के रूप में गेम खेलने वाला हमला करता है। उसका अंत हो जाता है। अंत में गेम प्लेयर को इसका एक स्कोर मिलता है।

गेम के पांचवें राउंड में पूर्व सीएम हरीश रावत का रावण कैरेक्टर आता है। गेम शुरू होने से पहले उन पर तीन आरोप लिखे आते हैं। उनके इस रावण कैरेक्टर के अंत के लिए वैष्णवास्त्र का विकल्प आता है, जिसके साथ 30 प्रतिशत महिला आरक्षण का प्रचार भी लिखा आता है।
राहुल गांधी के रावण कैरेक्टर के अंत के साथ गेम खत्म
आखिरी राउंड में राहुल गांधी का रावण कैरेक्टर आता है। इस कैरेक्टर के अंत के लिए ब्रह्मास्त्र दिया जा रहा है। साथ में यूसीसी का प्रचार भी। गेम पूरा होने के बाद जय श्री राम का साउंड भी बजता है। अंत में लिखा आता है कि आइए मिलकर संकल्प करें कि इस रावण रूपी कांग्रेस को देवभूमि से उखाड़ फेंकें। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान का कहना है कि उनकी पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है। इसका विकासकर्ता कौन है, ये जानकारी नहीं है







