गैरसैंण विधानसभा सत्र का एजेंडा देहरादून में होगा तय, 27 अक्टूबर से शुरू होगा दो दिवसीय सत्र-Newsnetra
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में 27 अक्तूबर से शुरू होने वाले दो दिवसीय सत्र का एजेंडा देहरादून में तय होगा। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने 24 अक्तूबर को कार्यमंत्रणा समिति की बैठक बुलाई है। बैठक में दलीय नेताओं के साथ एजेंडे पर चर्चा की जाएगी।

24 अक्तूबर को देहरादून में बैठक बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि सत्र गैरसैंण में हो रहा है और कार्यमंत्रणा में सिर्फ एजेंडा किया जाता है। गैरसैंण में सत्र के लिए कई व्यवस्थाएं करने के साथ स्टाफ की कमी होने से कई दिक्कत रहती है। इस वजह से देहरादून में कार्यमंत्रणा की बैठक बुलाई गई है।
सत्र में अनुपूरक बजट के साथ ही द्वितीय उत्तराखंड जन विश्वास संशोधन विधेयक, 2026, उत्तराखंड अग्निशमन एवं आपात सेवा विधेयक, 2026 सहित अन्य विधेयक व और विभागों की वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट सदन में पेश की जाएगी







