By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: विकासनगर में पूर्व सैनिकों को बड़ी सौगात, गणेश जोशी ने किया ECHS प्रतीक्षा कक्ष का उद्घाटन-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > विकासनगर में पूर्व सैनिकों को बड़ी सौगात, गणेश जोशी ने किया ECHS प्रतीक्षा कक्ष का उद्घाटन-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीतीसामाजिकहेल्थ

विकासनगर में पूर्व सैनिकों को बड़ी सौगात, गणेश जोशी ने किया ECHS प्रतीक्षा कक्ष का उद्घाटन-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/10/25 at 10:03 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
feature image 6 2
SHARE

विकासनगर में पूर्व सैनिकों को बड़ी सौगात, गणेश जोशी ने किया ECHS प्रतीक्षा कक्ष का उद्घाटन-Newsnetra

देहरादून,  सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को विकासनगर में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के नवनिर्मित प्रतीक्षा कक्ष का विधिवत उद्घाटन किया। इस सुविधा के शुरू होने से पछवादून और विकासनगर क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों, उनके परिवारजनों और अन्य लाभार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। प्रतीक्षा कक्ष के निर्माण से पॉलीक्लिनिक एवं कैंटीन आने वाले लाभार्थियों को बैठने के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी और उन्हें धूप, ठंड तथा बरसात जैसी प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों से भी राहत मिलेगी।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि विकासनगर एक प्रमुख जंक्शन है, जहां आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या पूर्व सैनिकों का आवागमन होता है। इसे देखते हुए विकासनगर में सैनिक विश्राम गृह बनाया जाएगा, जिससे क्षेत्र में आने वाले भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके परिजनों को ठहरने की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को हरबर्टपुर स्थित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय को ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक विकासनगर में शिफ्ट करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय और ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक एक ही स्थान पर होने से भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों तथा उनके आश्रितों को विभिन्न कार्यों और सुविधाओं के लिए अलग-अलग स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। इससे उनका समय बचेगा और उन्हें एक ही परिसर में स्वास्थ्य सेवाओं एवं सैनिक कल्याण से संबंधित सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

IMG 20261025 WA0064 IMG 20261025 WA0061 IMG 20261025 WA0062 IMG 20261025 WA0063

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सैनिकों और उनके परिवारों की सुविधा, सम्मान एवं कल्याण सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में विकासनगर में ईसीएचएस कैंटीन और पॉलीक्लिनिक की शुरुआत एक किराए के भवन से हुई थी। उस समय सीमित संसाधनों के चलते क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को कई व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि स्पष्ट नीतियों, दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप वर्ष 2024 में ईसीएचएस कैंटीन और पॉलीक्लिनिक को विशाल रक्षा भूमि पर स्थापित कर विधिवत संचालित किया गया। यह क्षेत्र के पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही है। इससे उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए देहरादून तक जाने की परेशानी से काफी हद तक राहत मिली है। उन्होंने कहा कि पछवादून और विकासनगर क्षेत्र में बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक और उनके परिवार रहते हैं। विशेष रूप से बुजुर्ग सैनिकों, उनकी पत्नियों और आश्रितों के लिए घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता अत्यंत महत्वपूर्ण है। ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के माध्यम से उन्हें स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है। अब नवनिर्मित प्रतीक्षा कक्ष इस व्यवस्था को और अधिक सुविधाजनक बनाएगा

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह प्रतीक्षा कक्ष केवल बैठने की जगह नहीं, बल्कि उन वीर सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान का प्रतीक है, जिन्होंने देश की सुरक्षा और सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले बुजुर्ग पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को अब अपनी बारी का इंतजार करते समय मौसम की कठिनाइयों का सामना कम करना पड़ेगा। यह सुविधा उनके लिए आरामदायक और उपयोगी सिद्ध होगी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। सैनिकों का सम्मान, उनके परिवारों की देखभाल और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सैनिकों और उनके आश्रितों का कल्याण केवल सरकार की नीति नहीं, बल्कि हमारा परम कर्तव्य और सेवा का संकल्प है। राष्ट्र की रक्षा में अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले सैनिकों तथा उनके परिवारों को सम्मानजनक और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने विश्वास जताया कि ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक का नवनिर्मित प्रतीक्षा कक्ष क्षेत्र के लाभार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगा और सैनिक कल्याण की दिशा में एक और सार्थक कदम बनेगा
इस अवसर पर विधायक विकासनगर मुन्ना सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष हरबर्टपुर नीरू देवी, दायित्वधारी शमशेर सिंह बिष्ट, जिला सहकारी बैंक देहरादून के अध्यक्ष मंजीत रावत, डिप्टी जीओसी सब एरिया ब्रिगेडियर आरएस थापा, लेफ्टिनेंट कर्नल अनिल घोरसी, निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डीएस बसेड़ा (सेनि) सहित सैन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

‘मन की बात’ में छाई उत्तराखंड की हेंवल नदी, PM मोदी ने ग्रामीणों के प्रयासों को सराहा-Newsnetra

उर्मिला सनावर गिरफ्तार, 5 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप; अंकिता केस से भी जुड़ा है विवाद-Newsnetra

देहरादून में खाद्य विभाग की छापेमारी, 6 रेस्टोरेंटों को नोटिस; 8 खाद्य नमूने जांच को भेजे-Newsnetra

देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त, 2 गिरफ्तार-Newsnetra

उत्तराखंड में 400 से अधिक बेसिक शिक्षकों की होगी भर्ती, प्रधानाचार्यों के पदों पर भी जल्द प्रमोशन-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: गणेश जोशी ने किया ECHS प्रतीक्षा कक्ष का उद्घाटन-Newsnetra, विकासनगर में पूर्व सैनिकों को बड़ी सौगात
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 10 2
‘मन की बात’ में छाई उत्तराखंड की हेंवल नदी, PM मोदी ने ग्रामीणों के प्रयासों को सराहा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 25, 2026
feature image 9 1
उर्मिला सनावर गिरफ्तार, 5 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप; अंकिता केस से भी जुड़ा है विवाद-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 25, 2026
feature image 8 1
देहरादून में खाद्य विभाग की छापेमारी, 6 रेस्टोरेंटों को नोटिस; 8 खाद्य नमूने जांच को भेजे-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 25, 2026
feature image 5 2
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त, 2 गिरफ्तार-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 25, 2026
feature image 7 1
उत्तराखंड में 400 से अधिक बेसिक शिक्षकों की होगी भर्ती, प्रधानाचार्यों के पदों पर भी जल्द प्रमोशन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती शिक्षा October 25, 2026
feature image 4 2
उत्तराखंड के 95 विकासखंडों में चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, 1.20 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 25, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?