By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: गैरसैंण में 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, मुख्यमंत्री धामी ने पेयजल और सड़कों पर दिया जोर-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > गैरसैंण में 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, मुख्यमंत्री धामी ने पेयजल और सड़कों पर दिया जोर-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीतीसामाजिक

गैरसैंण में 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, मुख्यमंत्री धामी ने पेयजल और सड़कों पर दिया जोर-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/10/28 at 1:05 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
feature image 8 2
SHARE
गैरसैंण में 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, मुख्यमंत्री धामी ने पेयजल और सड़कों पर दिया जोर-Newsnetra
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में जनपद चमोली की 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 197.87 करोड़ रुपये की लागत की 6 योजनाओं का शिलान्यास तथा 34.04 करोड़ रुपये की लागत की 6 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। ये योजनाएं पेयजल, सड़क संपर्क, शिक्षा, स्वास्थ्य, भू-धंसाव से सुरक्षा तथा पुलिस अवस्थापना सुविधाओं से संबंधित हैं।
मुख्यमंत्री ने जिन छह योजनाओं का शिलान्यास किया, उनमें सबसे प्रमुख 122.69 करोड़ रुपये की लागत से गैरसैंण शहर एवं आसपास की आबादी को पेयजल आपूर्ति के लिए रामगंगा नदी पर बांध निर्माण की योजना शामिल है। इसके अतिरिक्त 50 करोड़ 18 लाख 68 हजार रुपये की लागत से कर्णप्रयाग विकासखंड के बहुगुणानगर में भू-धंसाव से सुरक्षा संबंधी कार्यों का शिलान्यास किया गया।
मुख्यमंत्री ने 12 करोड़ 16 लाख 64 हजार रुपये की लागत से राजकीय पॉलिटेक्निक गैरसैंण के भवन निर्माण तथा 22 लाख 75 हजार रुपये की लागत से राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बछुवाबाण में भवन अनुरक्षण कार्य का भी शिलान्यास किया। इसके साथ ही 6 करोड़ 99 लाख 20 हजार रुपये की लागत से कुमोली रैवान मोटर मार्ग के किलोमीटर 2 से फरखण्डे मोटर मार्ग तथा 5 करोड़ 60 लाख 50 हजार रुपये की लागत से गैरसैंण-पज्याणा मोटर मार्ग के किलोमीटर 2 से कुमोली रैवान मोटर मार्ग से संबंधित कार्यों का शिलान्यास किया गया।
मुख्यमंत्री ने 34.04 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुई छह विकास योजनाओं का लोकार्पण भी किया। इनमें 14 करोड़ 82 लाख 32 हजार रुपये की लागत से खजुरखाल-भण्डारीखोड़-कुनीगाड़ मोटर मार्ग (बछुवाबाण-चौखुटिया) का उच्चीकरण कार्य शामिल है। इसके अतिरिक्त 4 करोड़ 37 लाख 86 हजार रुपये की लागत से राजकीय इंटर कॉलेज गैरसैंण में निर्मित ऑडिटोरियम भवन का लोकार्पण किया गया।
मुख्यमंत्री ने 4 करोड़ 3 लाख 41 हजार रुपये की लागत से सारकोट-भराड़ीसैंण मोटर मार्ग के किलोमीटर 6 से किलोमीटर 11 तक सुधार एवं डामरीकरण कार्य तथा 2 करोड़ 17 लाख 98 हजार रुपये की लागत से कारगिल शहीद रणजीत सिंह (आगर-जिनगोड़) मोटर मार्ग के किलोमीटर 1 से किलोमीटर 8 तक सुधार कार्य, डामरीकरण एवं नवीनीकरण कार्य का भी लोकार्पण किया।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में पुलिस एवं अग्निशमन सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से निर्मित दो महत्वपूर्ण भवनों का लोकार्पण किया। इनमें 4 करोड़ 37 लाख 70 हजार रुपये की लागत से निर्मित फायर यूनिट भवन तथा 4 करोड़ 24 लाख 88 हजार रुपये की लागत से निर्मित थाना गैरसैंण भवन शामिल हैं।
इन विकास योजनाओं का उद्देश्य गैरसैंण और आसपास के क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करना है। रामगंगा नदी पर प्रस्तावित बांध निर्माण योजना जहां गैरसैंण शहर और आसपास की आबादी की पेयजल आवश्यकताओं से जुड़ी है, वहीं बहुगुणानगर में भू-धंसाव से सुरक्षा के कार्य स्थानीय आबादी की सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। सड़क संबंधी कार्यों से क्षेत्र में आवागमन की सुविधाओं में सुधार होगा। इसी प्रकार शिक्षण संस्थानों के भवन निर्माण, पुलिस थाने और फायर यूनिट की नई सुविधाओं से क्षेत्र की शैक्षिक एवं प्रशासनिक अवस्थापना को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, श्री भरत चौधरी, विधायक श्री अनिल नौटियाल, जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री सुरजीत सिंह पंवार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

देहरादून में 30 अक्टूबर को महिला जनसुनवाई, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर सुनेंगी महिलाओं की समस्याएं-Newsnetra

उत्तराखंड में अवैध प्लॉटिंग पर MDDA का बड़ा एक्शन! विकासनगर में 3 प्लॉटिंग ध्वस्त, ऋषिकेश में 2 अवैध निर्माण सील-Newsnetra

बागेश्वर के ब्यानगढ़ के पास दर्दनाक हादसा, गोमती नदी में गिरी स्कूटी; SDRF ने सर्च ऑपरेशन चलाकर 25 वर्षीय युवक का शव बरामद किया-Newsnetra

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला! धार्मिक शिक्षा के पाठ्यक्रम पर बदलेगा नियम-Newsnetra

कांवली ब्लॉक में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान, 2027 में कैंट विधानसभा में कांग्रेस की जीत का संकल्प-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: गैरसैंण में 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, मुख्यमंत्री धामी ने पेयजल और सड़कों पर दिया जोर-Newsnetra
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 7 2
देहरादून में 30 अक्टूबर को महिला जनसुनवाई, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर सुनेंगी महिलाओं की समस्याएं-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 28, 2026
feature image 6 3
उत्तराखंड में अवैध प्लॉटिंग पर MDDA का बड़ा एक्शन! विकासनगर में 3 प्लॉटिंग ध्वस्त, ऋषिकेश में 2 अवैध निर्माण सील-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 28, 2026
feature image 5 3
बागेश्वर के ब्यानगढ़ के पास दर्दनाक हादसा, गोमती नदी में गिरी स्कूटी; SDRF ने सर्च ऑपरेशन चलाकर 25 वर्षीय युवक का शव बरामद किया-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 28, 2026
feature image 4 5
उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला! धार्मिक शिक्षा के पाठ्यक्रम पर बदलेगा नियम-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 28, 2026
feature image 4 4
कांवली ब्लॉक में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान, 2027 में कैंट विधानसभा में कांग्रेस की जीत का संकल्प-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 28, 2026
Aaj ka Rashifal 28 October 2026
Aaj ka Rashifal 28 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 28, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?