उत्तराखंड आएंगे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, धारचूला-पौड़ी में करेंगे जनसभा!-Newsnetra
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी अगले महीने पिथौरागढ़ के धारचूला में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पौड़ी जिले में जनसभा करेंगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि जनसभाओं की तिथि एक नवंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ होने वाली बैठक में तय होगी।
पार्टी नेताओं के मुताबिक दोनों नेताओं की सभाओं में अंकिता हत्याकांड, बेरोजगारी, पलायन, भूमि और मूल निवास सहित प्रदेश से जुड़े अन्य मुद्दे उठाए जा सकते हैं। बताया गया है कि दिवाली के बाद दोनों नेताओं की उत्तराखंड में जनसभाएं हो सकती है। इन कार्यक्रमों के जरिये पार्टी प्रदेश में चुनाव अभियान को धार देने की तैयारी में है।






