By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: हल्द्वानी में बनेगा उत्तराखंड हाईकोर्ट का स्थायी परिसर ? मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात, वन भूमि हस्तांतरण पर मांगी मंजूरी-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > हल्द्वानी में बनेगा उत्तराखंड हाईकोर्ट का स्थायी परिसर ? मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात, वन भूमि हस्तांतरण पर मांगी मंजूरी-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

हल्द्वानी में बनेगा उत्तराखंड हाईकोर्ट का स्थायी परिसर ? मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात, वन भूमि हस्तांतरण पर मांगी मंजूरी-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/11/03 at 9:42 PM
News Netra Admin
Share
3 Min Read
feature image 4 1
SHARE
हल्द्वानी में बनेगा उत्तराखंड हाईकोर्ट का स्थायी परिसर ? मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात, वन भूमि हस्तांतरण पर मांगी मंजूरी-Newsnetra
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव से भेंट कर उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित किए जाने तथा हल्द्वानी के लामाचौड़ क्षेत्र में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर के निर्माण हेतु आरक्षित वन भूमि के हस्तांतरण एवं वन भूमि डायवर्जन से संबंधित प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की।
885450379 1858923088758972 3068329410837520938 n 886894672 1664025912114171 3128486556801824111 n
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि नैनीताल स्थित उच्च न्यायालय परिसर चाइना पीक की तलहटी में स्थित होने के कारण भूस्खलन की संभावनाओं, बढ़ते यातायात दबाव और पर्यटकों की आवाजाही जैसी चुनौतियों का सामना करता है। नैनीताल प्रमुख पर्यटन स्थल होने के कारण यहां वर्ष भर पर्यटकों एवं वादकारियों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में न्यायालय परिसर में आवागमन एवं पार्किंग की व्यवस्था भी प्रभावित होती है। इन परिस्थितियों को देखते हुए भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक न्यायिक आधारभूत संरचना विकसित की जानी आवश्यक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में न्यायिक व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़, आधुनिक एवं सुविधाजनक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हल्द्वानी के लामाचौड़ क्षेत्र में प्रस्तावित स्थल सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्गों से बेहतर रूप से जुड़ा हुआ है। यहां उच्च न्यायालय का स्थायी परिसर विकसित होने से न्यायिक कार्यों के विस्तार के लिए पर्याप्त आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं आम नागरिकों को आवागमन सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर के निर्माण की दिशा में आवश्यक प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रही है। इस संबंध में भारत सरकार एवं संबंधित विभागों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके क्रम में उच्च न्यायालय के नए भवन के निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने तथा निर्धारित समय सीमा में भूमि का कब्जा एवं हस्तांतरण सुनिश्चित किया जाना है।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से हल्द्वानी के लामाचौड़ क्षेत्र में आरक्षित वन भूमि के हस्तांतरण एवं डायवर्जन संबंधी प्रस्ताव पर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय का आधुनिक एवं स्थायी परिसर प्रदेश की न्यायिक आधारभूत संरचना को नई मजबूती प्रदान करने के साथ ही न्यायिक सेवाओं को अधिक सुगम, सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव पर सकारात्मक और अग्रिम कार्रवाई का आश्वासन दिया
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

दीपावली पर घर जाने वालों की उमड़ी भीड़, देहरादून रेलवे स्टेशन पर हजारों यात्रियों की धक्का-मुक्की, रस्सी फांदकर ट्रेन में चढ़े लोग-Newsnetra

हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, ऑस्ट्रेलिया निवासी NRI की डूबने से मौत-Newsnetra

खटीमा को मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, ₹14.97 करोड़ से चौड़ा होगा खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक मोटर मार्ग-Newsnetra

टिहरी में SIR पर युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, 200 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा; यूथ आइकन संस्कृति नेगी ने दी जानकारी-Newsnetra

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन सख्त, 15 नवंबर तक ऑपरेशनल होगा त्यूणी उप जिला अस्पताल, विकास प्रस्तावों पर भी दिए बड़े निर्देश-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: वन भूमि हस्तांतरण पर मांगी मंजूरी-Newsnetra, हल्द्वानी में बनेगा उत्तराखंड हाईकोर्ट का स्थायी परिसर ? मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 10 1
दीपावली पर घर जाने वालों की उमड़ी भीड़, देहरादून रेलवे स्टेशन पर हजारों यात्रियों की धक्का-मुक्की, रस्सी फांदकर ट्रेन में चढ़े लोग-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन November 3, 2026
feature image 9 1
हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, ऑस्ट्रेलिया निवासी NRI की डूबने से मौत-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 3, 2026
feature image 8 1
खटीमा को मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, ₹14.97 करोड़ से चौड़ा होगा खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक मोटर मार्ग-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 3, 2026
feature image 7 1
टिहरी में SIR पर युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, 200 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा; यूथ आइकन संस्कृति नेगी ने दी जानकारी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 3, 2026
feature image 5 1
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन सख्त, 15 नवंबर तक ऑपरेशनल होगा त्यूणी उप जिला अस्पताल, विकास प्रस्तावों पर भी दिए बड़े निर्देश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 3, 2026
feature image 8
देहरादून पुलिस की कार्रवाई, घर का दरवाजा तोड़कर चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर November 3, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?