दिवाली की रात बड़ा हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरा 24 वर्षीय युवक, इलाज के दौरान मौत-Newsnetra
विकासखंड के बणसोली गांव में दिवाली के रात को गांव का 24 वर्षीय अनुज नेगी अचानक अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे के बाद घटनास्थल तक पहुंचना ग्रामीणों के लिए मुश्किल बना हुआ था। भारी चट्टानें होने के कारण ग्रामीण खाई तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने खाई में उतरकर युवक का रेस्क्यू करते हुए उसे बाहर निकाला। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवक मोबाइल पर कुछ काम कर रहा था। तभी अचानक वह खाई में गिर गया।







