देहरादून। आज उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय कार्यालय में दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय डॉ. नारायण सिंह जंतवाल जी के निधन पर शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उनके राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद किया गया।
तत्पश्चात उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य आंदोलन के प्रणेता स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए तथा शहीद स्थल पहुंचकर राज्य निर्माण के अमर शहीदों को नमन किया गया।






