भाजपा कार्यालय में जिला प्रभारियों की बैठक, पहुंचे बीएल संतोष, भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि-Newsnetra
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आज देहरादून भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ता जुटे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष सभी जिला प्रभारियों की बैठक ले रहे हैं। सीएम धामी भी दोपहर बाद बैठक में शामिल होंगे।
उससे पहले प्रदेश मुख्यालय में भगवान बिरसा मुंडा जी की 151 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । जिसमें प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट , प्रदेश महामंत्री संगठन एवं फणींद्रनाथ शर्मा जी समेत वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए







