By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: जागृति विमेन्स कॉन्फ्रेंस हरिद्वार सोसायटी की पहल पर निकली साइलेंट वॉकथॉन, 210 प्रतिभागियों ने महिला हिंसा के खिलाफ उठाई आवाज़-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > जागृति विमेन्स कॉन्फ्रेंस हरिद्वार सोसायटी की पहल पर निकली साइलेंट वॉकथॉन, 210 प्रतिभागियों ने महिला हिंसा के खिलाफ उठाई आवाज़-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरयूथसामाजिकहेल्थ

जागृति विमेन्स कॉन्फ्रेंस हरिद्वार सोसायटी की पहल पर निकली साइलेंट वॉकथॉन, 210 प्रतिभागियों ने महिला हिंसा के खिलाफ उठाई आवाज़-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/11/22 at 3:24 PM
News Netra Admin
Share
6 Min Read
26f383d3 8b66 4fb5 a047 13bed8e97bb7 1
SHARE

जागृति विमेन्स कॉन्फ्रेंस हरिद्वार सोसायटी की पहल पर निकली साइलेंट वॉकथॉन, 210 प्रतिभागियों ने महिला हिंसा के खिलाफ उठाई आवाज़-Newsnetra

AIWC हरिद्वार शाखा की ओर से आयोजित पैन इंडिया वॉकथॉन में महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण का दिया संदेश; मुख्य अतिथि एसपी जीआरपी अरुणा भारती ने महिलाओं को मानसिक, वैचारिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनने का किया आह्वान।

हरिद्वार, 22 नवंबर। महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन, महिला सुरक्षा, सम्मान और समानता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को जागृति विमेन्स कॉन्फ्रेंस हरिद्वार सोसायटी (AIWC हरिद्वार शाखा) द्वारा पैन इंडिया साइलेंट वॉकथॉन का सफल आयोजन किया गया। ऑल इंडिया विमेन्स कॉन्फ्रेंस (AIWC), नई दिल्ली के शताब्दी वर्ष समारोह के अंतर्गत आयोजित इस विशेष वॉकथॉन में केयर कॉलेज, डिवाइन कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज के विद्यार्थियों, संस्था के सदस्यों एवं समाज के गणमान्य नागरिकों सहित कुल 210 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
7dcf478c d0cc 4dba 91a5 f7a59dbf103b
194abb15 7084 4cbd 8fa3 697ad8ee68ea
b130ed99 1270 4696 810a f6a2d7c77c2d
d04e126d 4019 4534 acb4 0f25b377d5dc 1
2c0a8cbd 657b 4ec4 ac4e a01f1d58368f 1
708e1341 9796 4087 9138 323a9f412bac 1
1c0d2823 5679 48b9 a607 b8e9763582ef
2fa0c391 6f69 4fa0 b19c 8c3f7ef4c961 1
46c72a57 a945 455e 8fd3 687cb1a17a19 1
98c339bb 2fe7 4d35 81cc d609db01e885
a8274b29 d35f 4d9f 97ee 862be8eb9aeb
5df94231 9c2f 4d31 bfc6 79dac92547dd 1
97b3a86d bd48 4d9d a598 b8b4711b1709
723a5566 b7d7 47cb a899 6484bc687ff6
571a0bf6 99ce 4add ba01 ff5cae4258db
26f383d3 8b66 4fb5 a047 13bed8e97bb7
b8d9585e 322e 400b af72 1c1d52b0a0d7 1
thumbnail dd8ee1c0 aec2 4d17 9cf5 75a235214ad4
thumbnail 2eaf0bec 3773 41b3 814d 7cd536d26e49
thumbnail bd46a230 4c9f 4e18 aed6 6e60095ab4ea

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः ठीक 8 बजे श्री भगवान दास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय, शंकर आश्रम चौक, हरिद्वार में हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसपी जीआरपी श्रीमती अरुणा भारती रहीं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती अरुणा भारती ने अपने संबोधन में कहा कि लड़कियों और महिलाओं को सबसे पहले स्वयं को मानसिक, वैचारिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाना होगा। हमें घर से बाहर निकलते समय यह संकल्प लेना चाहिए कि न तो हम किसी को प्रताड़ित करेंगे और न ही स्वयं किसी के अत्याचार को सहन करेंगे। उन्होंने महिलाओं और लड़कियों को पुलिस हेल्पलाइन एवं वूमेन सेफ्टी ऐप की जानकारी रखने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने कहा कि सीरियल और मोबाइल फोन पर अनावश्यक समय व्यर्थ करने के बजाय अपनी सुरक्षा, जागरूकता और आत्मविकास पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि पहले हम स्वयं सुधरेंगे, तभी समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा।

कार्यक्रम में संस्था की पैट्रन श्रीमती मंजुला भगत ने ऑल इंडिया विमेन्स कॉन्फ्रेंस की समृद्ध विरासत और उसकी गौरवशाली परंपरा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में संस्था की भूमिका को रेखांकित किया।

इस अवसर पर हाई कोर्ट के अधिवक्ता श्री ललित मिगलानी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आज समाज की तस्वीर बदल रही है। जहां महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा और उत्पीड़न गंभीर विषय हैं, वहीं आज पुरुष भी प्रताड़ना का सामना कर रहे हैं। इसलिए समाज को इस पहलू पर भी संवेदनशीलता और संतुलित दृष्टिकोण के साथ विचार करना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. आशिमा श्रवण ने किया, जबकि संस्था की सचिव डॉ. करुणा शर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, संस्थानों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इसके पश्चात मुख्य अतिथि एसपी जीआरपी श्रीमती अरुणा भारती, डॉ. प्रीत शिखा वर्मा, अधिवक्ता श्री ललित मिगलानी, पैट्रन श्रीमती मंजुला भगत, श्रीमती अलका शर्मा, श्रीमती नीरू जैन, सचिव डॉ. करुणा शर्मा एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती मोनिका गर्ग ने संयुक्त रूप से फ्लैग ऑफ कर साइलेंट वॉकथॉन का शुभारंभ किया।

वॉकथॉन श्री भगवान दास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय से प्रारंभ होकर आर्य नगर चौक तक पहुंची। वहां से प्रतिभागी वापस उसी मार्ग से महाविद्यालय पहुंचे, जहां इसका समापन हुआ। पूरे आयोजन के दौरान प्रतिभागियों ने शांति एवं अनुशासन के साथ महिला सुरक्षा, सम्मान और हिंसा मुक्त समाज का संदेश दिया।

कार्यक्रम में केयर कॉलेज के यूथ विंग कोऑर्डिनेटर डॉ. कपिल राणा तथा डिवाइन कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज की यूथ विंग कोऑर्डिनेटर डॉ. भावना अपने यूथ विंग के सदस्यों एवं अन्य विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे। दोनों शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष रूप से प्रभावशाली बनाया।

इस अवसर पर डॉ. मुकेश गुप्ता, डॉ. दीपा अग्रवाल, डॉ. रजनी सिंघल, डेंटिस्ट डॉ. कल्पना चौधरी, नित्या चौधरी, डॉ. पल्लवी राणा, डॉ. कामना जोशी, मनोज कुमार, संध्या, ज्योति, यशवी, श्रेया, निधि हंडा, निधि शर्मा, शिखा ध्यानी, अन्नपूर्णा बंदूनी, ज्योत्सना मेहरोत्रा, सरिता कलानी, नीलम नसवा, टीना घई, हिमानी, मिलन सैनी, सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

महिला सुरक्षा और सम्मान के लिए सामूहिक संकल्प

इस साइलेंट वॉकथॉन का मुख्य उद्देश्य केवल एक जागरूकता रैली निकालना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक यह संदेश पहुंचाना था कि महिलाओं के प्रति हिंसा और भेदभाव को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। कार्यक्रम के माध्यम से महिला सुरक्षा, आत्मसम्मान, समानता और जागरूकता का संदेश दिया गया।

210 प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता के साथ संपन्न यह आयोजन महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षण संस्थानों, अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया ।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

देवभूमि के मंदिर में दो SDM ने रचाई शादी, सादगी से लिए सात फेरे; खूब हो रही चर्चा-Newsnetra

मोहन भागवत का बड़ा बयान: ‘विश्व को एक दिन भारत चाहिए ही होगा, भारत के बड़ा होने से डरता है विश्व’-Newsnetra

थराली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, शैलजा कुमारी बोलीं- भाजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू-Newsnetra

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को CM धामी की मंजूरी, 178 पुलिसकर्मियों को मिलेगी पुरानी पेंशन-Newsnetra

महिला हिंसा के खिलाफ हरिद्वार में उठेगी एकजुटता की आवाज़, 22 नवंबर को होगा पैन इंडिया साइलेंट वॉकथॉन- Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: महिला जागरूकता, महिला सम्मान, महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा, महिला हिंसा
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

देवभूमि के मंदिर में दो SDM ने रचाई शादी, सादगी से लिए सात फेरे; खूब हो रही चर्चा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 21, 2026
मोहन भागवत का बड़ा बयान: ‘विश्व को एक दिन भारत चाहिए ही होगा, भारत के बड़ा होने से डरता है विश्व’-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 21, 2026
tharal ma kagarasa ka karayakarata samamalna d0beddaafb204aa60c946c9cdb8f390c
थराली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, शैलजा कुमारी बोलीं- भाजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 21, 2026
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को CM धामी की मंजूरी, 178 पुलिसकर्मियों को मिलेगी पुरानी पेंशन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 21, 2026
d662e919 389f 4b06 b7c5 0da799108df9
महिला हिंसा के खिलाफ हरिद्वार में उठेगी एकजुटता की आवाज़, 22 नवंबर को होगा पैन इंडिया साइलेंट वॉकथॉन- Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक हेल्थ November 21, 2026
feature image 8 1
मां को अंतिम विदाई देते वक्त भावुक हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नम आंखों से दी अंतिम विदाई-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 21, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?