महिला सशक्तिकरण पर BJP का रिपोर्ट कार्ड, 5 लाख महिलाओं को आर्थिक सहायता से लेकर 30% आरक्षण तक गिनाईं उपलब्धियां-Newsnetra
राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए अनेक महत्त्वपूर्ण कार्य किए हैं। भाजपा ने अपने रिपोर्ट कार्ड में बताया है कि राज्य की पांच लाख महिलाओं को दो किश्तों में एकमुश्त आर्थिक सहायता दी जाएगी। पार्टी ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने और 3.5 लाख से अधिक महिलाओं को लखपति बनाने को अपनी उपलब्धि बताया है।
वीरांगना तीलू रौतेला पुरस्कार की राशि 31 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये करने और 2.5 लाख महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की नकद आर्थिक सहायता को पार्टी ने अपनी बड़ी उपलब्धि बताया है।







