2027 चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, राहुल-प्रियंका और खरगे की रैलियों पर मंथन-Newsnetra
प्रदेश कांग्रेस राजनीति मामले कमेटी की बैठक में आगामी चुनाव के लिए कार्ययोजना बनाई गई। पार्टी ने तय किया कि जनहित के मुद्दों व भाजपा सरकार की गलत नीतियों को लेकर पार्टी जनता के बीच जाकर प्रचार तेज करेगी।

इसके अलावा दो दिसंबर को हरिद्वार में प्रदेश, जिला व महानगर कमेटी के पदाधिकारियों के सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। प्रदेश प्रभारी ने कहा, आगामी चुनाव के लिए जनहित के मुद्दों और भाजपा सरकार की नाकामियों को लेकर बूथ स्तर पर कांग्रेस जनता के बीच जाएगी
बैठक में सह-प्रभारी मनोज यादव, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी मौजूद रहे







