उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में डेढ़ गुना उछाल, प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 2.73 लाख रुपये पहुंची-Newsnetra
उत्तराखंड ने बीते पांच वर्षों में अर्थव्यवस्था में विस्तार के साथ ही विकास के सामाजिक संकेतकों में सुधार दर्ज किया गया है। राज्य की सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) के आकार में डेढ़ गुना वृद्धि हुई है। वहीं, प्रति व्यक्ति आय और औद्योगिक गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है। रिवर्स पलायन की दर में 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
उद्योग और स्टार्टअप गतिविधियों का विस्तार
राज्य में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) की संख्या वर्ष 2021-22 में 59,798 थी, जो वर्ष 2024-25 में बढ़कर 79,394 हो गई। इन छोटे उद्योगों में रोजगार पाने वालों की संख्या भी वर्ष 2022 के 3,43,922 से बढ़कर वर्ष 2025 में 4,56,605 हो गई। राज्य में बड़े उद्योगों की संख्या वर्ष 2024-25 में 128 दर्ज की गई। वहीं, स्टार्टअप की संख्या वर्ष 2017 तक शून्य थी, जो वर्ष 2021-22 में 702 और वर्ष 2024-25 में बढ़कर 1,750 हो गई







