नार्को टेस्ट से पहले मेडिकल जांच में अनफिट निकले सुरेश राठौर, उर्मिला सनावर ने बताया साजिश-Newsnetra
अंकिता भंडारी मामले में वीआईपी की भूमिका को लेकर पूर्व विधायक सुरेश राठौर के नार्को टेस्ट में आखिरकार पेंच फंस गया है। नार्को से पहले होने वाले मेडिकल टेस्ट में सुरेश राठौर अनफिट पाए गए हैं। जिससे यह तय हो गया है कि उनका नार्को टेस्ट नहीं हो सकता है। इधर, उर्मिला सनावर ने सुरेश राठौर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मेडिकल रिपोर्ट को साजिश का हिस्सा बताया है। वहीं, सुरेश राठौर का कहना है कि हरिद्वार पहुंचकर उर्मिला सनावर का पूरा काला चिट्ठा खोलेंगे।
उर्मिला सनावर ने खोला मोर्चा
सुरेश राठौर अभी हरिद्वार पहुंचे भी नहीं की उर्मिला सनावर ने मोर्चा खोल दिया है। उर्मिला का कहना है कि यह सब साजिश का हिस्सा है। आरोप लगाया कि सुरेश राठौर ने नार्को टेस्ट से बचने के लिए शुगर, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का बहाना बनाया है।

दूसरी तरफ, गुजरात से लौट रहे पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि हरिद्वार पहुंचने के बाद वह उर्मिला सनावर से जुड़े कई राज सार्वजनिक करेंगे। उन्होंने उर्मिला के निजी जीवन और पारिवारिक संबंधों को लेकर भी सवाल उठाए।