By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: तमसो मा ज्योतिर्गमय @ रवांई घाटी में धर्म-अध्यात्म का रंग होने वाला है और गाढ़ा| देवलांग मेले पर आधारित श्वेता नौटियाल की Report
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > तमसो मा ज्योतिर्गमय @ रवांई घाटी में धर्म-अध्यात्म का रंग होने वाला है और गाढ़ा| देवलांग मेले पर आधारित श्वेता नौटियाल की Report
Uncategorizedउत्तराखंडसामाजिक

तमसो मा ज्योतिर्गमय @ रवांई घाटी में धर्म-अध्यात्म का रंग होने वाला है और गाढ़ा| देवलांग मेले पर आधारित श्वेता नौटियाल की Report

News Netra
Last updated: 2023/12/08 at 3:26 AM
News Netra
Share
6 Min Read
angles 18
SHARE

 

 News Netra Media House -श्वेता नौटियाल

देवभूमि व वेदभूमि उत्तराखंड के कण-कण में देवत्व का वास है। यहां के धार्मिक अनुष्ठानों की थाह लेना आसान नहीं है। इन दिनों उत्तरकाशी जिले के रवांई घाटी में देवलांग मेले की तैयारी चल रही है। यह अनुष्ठान बेहद ही खास है। इस मेले की तैयारियों व इसके धार्मिक पहलुओं को समेटमी न्यूज नेत्रा मीडिया हाउस की यह रिपोर्ट। News Netra Media House न्यूज नेत्रा मीडिया की संवाददात श्वेता नोटियाल ने यह रिपोर्ट भेजी है। आइये, पढ़ते हैं श्वेता नौटियाल की यह Report ।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

angles 18

 

उत्तराखंड मे आज भी पौराणिक रीति रिवाजों को सबसे आगे रखा गया है। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत जनपद उत्तरकाशी का यमुना व टोंस घाटी का क्षेत्र रवांई नाम से प्रसिद्ध है। जनपद का यह पश्चिमोत्तर क्षेत्र उत्तर में स्वर्गारोहिणी, बंदरपुंछ जैसी हिमाच्छादित पर्वतश्रेणियों व उत्तर पश्चिम में हिमाचल प्रदेश तथा दक्षिण पश्चिम में जौनसार बावर से घिरा हुआ है रवांई क्षेत्र अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक धरोहर एवं रीति- रिवाज के लिए सदैव चर्चित रहा है , रवांई में कार्तिक की दिवाली की अपेक्षा मार्गशीर्ष की दिवाली अधिक उत्साह से मनाई जाती है , मार्गशीर्ष की इस दिवाली को मंगशीर की बग्वाल, बुढी दिवाली भी कहा जाता है , इसको मनाने के पीछे लोग अलग-अलग तर्क देते हैं, उत्तरकाशी के रवांई घाटी के प्रमुख रूप से बनाल पट्टी के गैर गाँव में, ठकराल पट्टी के गंगटाड़ी गाँव और वजरी पट्टी के कुथनौर गाँव में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है।

 

chhat 2

 

समूची रवांई घाटी के इस सबसे बड़े महापर्व देवलांग की समृद्धता और विशालता को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने इसे राज्य स्तरीय मेला घोषित किया है द्य तहसील बड़कोट के बनाल व तहसील पुरोला के रामासिरांई – कमलसिरांई क्षेत्र के लगभग 65 – 70 गांव के आराध्य राजा रघुनाथ महासू जी के गैर बनाल मंदिर प्रांगण में समूची रवांई घाटी का यह सबसे बड़ा महापर्व मनाया जाता है , जिस प्रकार चार महासू देवता का जौनसार बावर , हिमाचल , फतेह पर्वत क्षेत्र शाठीबिल और पांशीबिल दो क्षेत्रों में विभक्त है उसी प्रकार व्यवस्था चलाने के लिए राजा रघुनाथ जी का बनाल – सेरांई क्षेत्र भी साठी – पानशाही दो थोकों में विभक्त है, विभिन्न क्षेत्रों के आधार परंपराओं में भी विभिन्नता पाई जाती है , महासू जागरों में जिस प्रकार रात भर चिड़ा जलाया जाता है उसी प्रकार रंवाई मे यह विशाल पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। देवलांग के लिए देवदार के वृक्ष को विधि विधान से गैर के नटाण बंधु मंदिर प्रांगण में लाते हैं व रात्रि में बियांली के खबरियाण बंधु देवलांग को सजाने का कार्य करते हैं , स्थानीय बोली में देव का अर्थ इष्ट देव तथा लांग का अर्थ खम्भे की तरह सीधे खड़े पेड़ से लगाया जा सकता है। इसमें लांग को इष्ट देवता का प्रतीक मानकर पूजने के बाद अग्नि को समर्पित किया जाता है। इसलिए इस पर्व का नाम ही देवलांग पड़ा।

 

 

 

देवलांग को जलाने के लिए क्षेत्रवासी मशाल लेकर आते हैं जिसे स्थानीय बोली में महासू कु ओल्ला कहा जाता है, रात्रि के अंतिम पहर में जैसे-जैसे अंधेरा छंटता है मंदिर प्रांगण में हजारों लोगों की भीड़ एकत्रित होने लग जाती है दोनों थोक के सभी ग्रामवासी ढोल , रणसिंघे , दमाऊ, ओल्लों के साथ झुमैलो , रास, तांदी, हारूल आदि नृत्य करते हैं। परंपरा के अनुसार कोटी – बखरेटी के बजीरों की पिठांई लगाई जाती है, श्री रघुनाथ जी अपने देवमाली पर अवतरित होकर छीमा टिक्का देकर देवलांग को उठाने की अनुमति देते हैं फिर होता है वह समागम जिस पर सबकी नज़रें टिकी होती है देवलांग के वृक्ष को उठाने का रोमांचक प्रयास, लाठी डंडों से इतने बड़े वृक्ष को उठाना है कोई आम बात नहीं होती है। साठी और पानशाही लकड़ी से बनी कैंचियों से देवलांग को उठाने का प्रयास करते हैं इसमें देवलांग गिरती भी रहती है परंतु जोश खत्म नहीं होता अगर किन्हीं कारणवश देवलांग वृक्ष का शीर्ष भाग टूट जाता है तो तुरंत दूसरी देवलांग लाई जाती है । देवलांग की अंतिम अग्नि का विसर्जन भगवान मड़केश्वर महादेव के यहां किया जाता है , अब तो उजाले के लिए बहुत से संसाधन है परंतु पहले अमावस्या की उस अंधेरी रात मे मीलों दूर से लोग ओल्लों के प्रकाश से ही गैर पहुंचते थे।

 

 

इस महापर्व को देखने देश भर से लोग आते हैं व रघुनाथ जी के दर्शन करके पुण्य के भागी बनते हैं द्य प्रत्येक घर मे इन दिनों पहाड़ी पकवान, चूड़ा कुठे जाते हैं, घरों को सजाया जाता है रास्ते साफ किये जाते हैं, अतिथियों का सत्कार किया जाता है। रघुनाथ जी को महासू राजा , बड़ देवता , मुलुकपति , कुल्लू काश्मीरा, नागादेवा आदि नामों से संबोधित किया जाता है , साठी थोक समिति , पानशाही थोक समिति, राजकीय देवलांग मेला समिति, युवा संगठन बनाल आदि इस मेले को संरक्षित रखने के लिए प्रयासरत है मेले में अराजकताओं को समाप्त करने के लिए पुलिस प्रशासन तैनात रहता है

 

आधुनिकता के इस दौर में विलुप्त होती संस्कृति को संरक्षित करने की नितांत आवश्यकता है | वास्तव मे देवलांग संसार को तमसो मा ज्योतिर्गमय का संदेश देती है।

logofinal
News Netra

You Might Also Like

‘मन की बात’ में छाई उत्तराखंड की हेंवल नदी, PM मोदी ने ग्रामीणों के प्रयासों को सराहा-Newsnetra

उर्मिला सनावर गिरफ्तार, 5 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप; अंकिता केस से भी जुड़ा है विवाद-Newsnetra

देहरादून में खाद्य विभाग की छापेमारी, 6 रेस्टोरेंटों को नोटिस; 8 खाद्य नमूने जांच को भेजे-Newsnetra

देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त, 2 गिरफ्तार-Newsnetra

उत्तराखंड में 400 से अधिक बेसिक शिक्षकों की होगी भर्ती, प्रधानाचार्यों के पदों पर भी जल्द प्रमोशन-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: #about devlang meal, #news nerea, #utterkashi mela, uttarakhand news
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 10 2
‘मन की बात’ में छाई उत्तराखंड की हेंवल नदी, PM मोदी ने ग्रामीणों के प्रयासों को सराहा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 25, 2026
feature image 9 1
उर्मिला सनावर गिरफ्तार, 5 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप; अंकिता केस से भी जुड़ा है विवाद-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 25, 2026
feature image 8 1
देहरादून में खाद्य विभाग की छापेमारी, 6 रेस्टोरेंटों को नोटिस; 8 खाद्य नमूने जांच को भेजे-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 25, 2026
feature image 5 2
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त, 2 गिरफ्तार-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 25, 2026
feature image 7 1
उत्तराखंड में 400 से अधिक बेसिक शिक्षकों की होगी भर्ती, प्रधानाचार्यों के पदों पर भी जल्द प्रमोशन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती शिक्षा October 25, 2026
feature image 6 2
विकासनगर में पूर्व सैनिकों को बड़ी सौगात, गणेश जोशी ने किया ECHS प्रतीक्षा कक्ष का उद्घाटन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक हेल्थ October 25, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?