By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: News Netra… ब्रैंड कैंपेन, दिस इज़ माय क्लाइंब यानी यह मेरी चढ़ाई है लॉन्च करने की घोषणा| Click जानिये किसने किया यह एलान
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > News Netra… ब्रैंड कैंपेन, दिस इज़ माय क्लाइंब यानी यह मेरी चढ़ाई है लॉन्च करने की घोषणा| Click जानिये किसने किया यह एलान
उत्तराखंडशिक्षासामाजिक

News Netra… ब्रैंड कैंपेन, दिस इज़ माय क्लाइंब यानी यह मेरी चढ़ाई है लॉन्च करने की घोषणा| Click जानिये किसने किया यह एलान

News Netra
Last updated: 2024/01/17 at 11:32 AM
News Netra
Share
6 Min Read
indermani 33
SHARE

News Netra.com

 

भारत में सबसे तेज़ी-से बढ़ती लाइफ़ इंश्योरेंस (जीवन बीमा) कंपनियों में से एक प्रैमेरिका लाइफ़ इंश्योरेंस ने आज अपने प्रेरणादायक ब्रैंड कैंपेन, “दिस इज़ माय क्लाइंब” यानी “यह मेरी चढ़ाई है” लॉन्च करने की घोषणा की। इस असरदार कैंपेन (अभियान) का लक्ष्य है उद्देश्य, आकांक्षाओं और लचीलेपन की विविध कहानियों का जश्न मनाना जो हमारी व्यक्तिगत यात्रा की झाँकी पेश करती हैं। इसके लिए दो शॉर्ट फ़िल्में इसमें शामिल की गई हैं। यह कैंपेन पारंपरिक मार्केटिंग के नज़रिए से आगे जाते हुए, मानव अनुभव के भावनात्मक मूल में खो जाता है, जो जीवन के हर स्तर पर हर एक व्यक्ति की आवाज़ बनता है।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

 

indermani 33

प्रैमेरिका लाइफ़ इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ पंकज गुप्ता ने कहा, “जिस तरह जीवन की कोई भी चढ़ाई अनहोनी चुनौतियाँ लेकर सामने आती है और इसका सामना करने के लिए हमें अटल और दृढ़ संकल्प की ज़रूरत होती है, बिल्कुल उसी तरह जीवन की यात्रा भी होती है। “इस कैंपेन ‘यह मेरी चढ़ाई है’ के ज़रिए, हम उद्देश्य, प्रतिबद्धता और ज़िम्मेदारी के अलग-अलग पहलुओं का जश्न मनाते हैं जो हर एक व्यक्ति से जुड़े हैं। हम अपने कस्टमर्स के जीवन में एक मज़बूत भागीदार बनना चाहते हैं, जिस पर वे भरोसा कर सकते हैं। हर चढ़ाई, चाहे वह बड़ी हो या छोटी, एक मज़बूत साथी चाहती है और हम अपने सभी स्टेकहोल्डर्स के लिए ऐसा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

 

 

 

यह कैंपेन दो आकर्षक शॉर्ट फ़िल्मों के ज़रिए हमें बहुत कुछ बताता है। पहली फ़िल्म एक पिता की यात्रा और आकांक्षाओं की एक भरोसेमंद तस्वीर पेश करती है। हम पिता की प्रतिबद्धता देखते हैं कि कैसे वे अपने बच्चे की महत्वाकांक्षाओं और अरमानों को पूरा करने के लिए अपने ख़ुद के सपनों से दूर रहते हैं। हर बाधा, हर रुकावट, चाहे वह बड़ी हो या छोटी, उनके बच्चे के भविष्य की ओर एक कदम बन जाती है, वे दृढ़ संकल्प और मौन बलिदान के साथ आगे बढ़ते और चढ़ते चले जाते हैं। वे हर माता-पिता की भावना का प्रतीक हैं जो अपने बच्चे के सपनों के लिए अपने सपनों की तिलांजलि देते हैं और उनके संघर्षों के दौरान उनकी सफलता और शक्ति में ख़ुशी पाते हैं।

 

 

 

दूसरी फ़िल्म एक रक्षाकर्मी के परिवार की आँखों के ज़रिए दर्शकों को एक मार्मिक यात्रा पर ले जाती है। यह फ़िल्म रक्षाकर्मी की प्रतिबद्धता और समर्पण की ऊँचाइयों को छूने के दौरान उनके दृढ़ सहयोग और गौरव को दर्शाती है। यह फ़िल्म प्रैमेरिका लाइफ़ इंश्योरेंस के साथ गहराई से जुड़ती है और उसकी आवाज़ बनती है, क्योंकि यह कंपनी रक्षा समुदाय की सेवा करने में बाज़ार की अग्रणी कंपनी है। यह इसका प्रमुख व्यवसाय चैनल भी है। यह कैंपेन सिर्फ़ कोई संदेश नहीं देता, बल्कि इससे बहुत आगे जाता है; यह उन नायकों के लिए एक हार्दिक श्रद्धांजलि है। यह कैंपेन वादा भी करता है कि हम रक्षाकर्मियों और उनके प्रियजनों के साथ जीवन के विभिन्न पहलुओं में खड़े रहेंगे।

 

 

दोनों ही फ़िल्में आखिर में गूढ़ और सूक्ष्म तरीके से ब्रैंड के साथ एकाकार हो जाती हैं और यह साबित करती हैं कि प्रैमेरिका लाइफ़ इंश्योरेंस हर व्यक्ति की चढ़ाई के सफ़र में भागीदार होने के लिए मज़बूती से प्रतिबद्ध है।

 

यह कैंपेन ब्रैंड के Facebook, Instagram, YouTube और LinkedIn सोशल मीडिया हैंडल पर शुरू किया गया है और इसे 6 से 8 सप्ताह की अवधि के लिए अलग-अलग मीडिया प्लैटफ़ॉर्म पर दिखाया जाएगा। कंपनी इंटरैक्टिव पहल और सोशल मीडिया वार्तालापों के ज़रिए अपने प्रमुख स्टेकहोल्डर्स – कस्टमर्स, भागीदारों और कर्मचारियों के साथ जुड़ने की योजना बना रही है। इसके तहत कैंपेन के उद्देश्य और लचीलेपन के संदेश के इर्द-गिर्द एक जीवंत समुदाय तैयार किया जाएगा।

 

 

प्रैमेरिका लाइफ़ इंश्योरेंस के मुख्य व्यवसाय अधिकारी कार्तिक चक्रपाणि ने कहा, “‘यह मेरी चढ़ाई है’ की सुंदरता इसके नज़रिए की व्यापकता में समाहित है। इन फ़िल्मों की हर एक कहानी अपने अनोखे तरीके से राष्ट्र की संप्रभुता के लिए रक्षाकर्मी और उनके परिवार के सदाचार से लेकर अपने बच्चे के भविष्य के लिए एक पिता के दृढ़ संकल्प को अपनी आवाज़ देती है। हम दर्शकों को इन प्रेरक यात्राओं के साथ जुड़ने, उनकी अपनी चढ़ाई में एक जैसे आपसी संबंध खोजने और मानवता से जुड़ी भावना का जश्न मनाने में हमारे साथ शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हैं।”

 

 

यह कैंपेन पब्लिसिस वर्ल्डवाइड इंडिया की ओर से रचनात्मक तरीके से तैयार किया गया है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी पारितोष श्रीवास्तव, प्रबंध निदेशक ओइंद्रिला रॉय, रचनात्मक विभाग के प्रमुख सृजन शुक्ला और प्रतीब रवि शामिल की लीडरशिप में इसे तैयार किया गया है। उनकी सामूहिक विशेषज्ञता और समर्पण ने इन कहानियों में मानव के दृढ़ संकल्प और उद्देश्य के सार की बारीकियों को ग्रहण करने में काफ़ी मौलिक रहे हैं।

 

यह मेरी चढ़ाई है कैंपेन एक शक्तिशाली और भावनात्मक रूप से चार्ज अनुभव देने का वादा करता है, जो हमें याद दिलाता है कि हर जीवन एक अनूठी चढ़ाई है और हम सभी के पास अपने ख़ुद के निजी शिखर तक पहुँचने की शक्ति है।

logofinal
News Netra

You Might Also Like

परेड ग्राउंड से सचिवालय तक गूंजा कर्मचारियों का आंदोलन, 10-16-26 साल वाली एसीपी बहाली की मांग-Newsnetra

मेघालय से सीखेंगे उत्तराखंड के जल और वन संरक्षण का मॉडल, चम्पावत की समितियां अध्ययन दौरे पर-Newsnetra

देहरादून में युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 650+ सीटों पर मुफ्त स्किल ट्रेनिंग, प्लेसमेंट में भी मदद-Newsnetra

देहरादून में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, 50 जोनल और 239 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त-Newsnetra

कार्तिगई दीपम विवाद पर साध्वी भगवती सरस्वती का बयान, बोलीं- भारत प्रकाश देने वाली संस्कृति का देश-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: # Pramerica-Life-Insurance, #news netra, uttarakhand news
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 31 2
परेड ग्राउंड से सचिवालय तक गूंजा कर्मचारियों का आंदोलन, 10-16-26 साल वाली एसीपी बहाली की मांग-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 28, 2026
feature image 30 3
मेघालय से सीखेंगे उत्तराखंड के जल और वन संरक्षण का मॉडल, चम्पावत की समितियां अध्ययन दौरे पर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 28, 2026
feature image 28 3
देहरादून में युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 650+ सीटों पर मुफ्त स्किल ट्रेनिंग, प्लेसमेंट में भी मदद-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ शिक्षा November 28, 2026
feature image 27 3
देहरादून में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, 50 जोनल और 239 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 28, 2026
feature image 25 3
कार्तिगई दीपम विवाद पर साध्वी भगवती सरस्वती का बयान, बोलीं- भारत प्रकाश देने वाली संस्कृति का देश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 28, 2026
feature image 26 3
रिखणीखाल हादसा: खाई से निकाले गए 7 शव, अस्पताल में एक महिला की मौत, दो घायलों को एयरलिफ्ट किया-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 28, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?