चार दुकान के पास बड़ा हादसा टला, खाई में गिरा वाहन, दोनों सवार सुरक्षित-Newsnetra
मसूरी में चार दुकान के पास वाहन रेलिंग तोड़ते हुए खाई में गिर गया। वाहन में चालक समेत दो लोग हादसे में घायल हा गए।
मसूरी में चार दुकान रोड पर हादसा हो गया। एक वाहन रेलिंग तोड़ते हुए खाई में जा गिरा। वाहन में चालक समेत दो लोग सवार थे। गनीमत रही कि दोनों व्यक्ति सुरक्षित हैं।
जानकारी के अनुसार, सिटी कंट्रोल रूम 112 से सूचना मिली थी कि वाहन रोड से नीचे गिर गया है और उसमें आग लग गई है। मसूरी से प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। पिकअप वाहन (UK 09 CA 1086 ) चार दुकान से आगे रोड से नीचे गिरा हुआ था। मौके पर वाहन में किसी प्रकार की आग नहीं लगी हुई थी।
दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है। वाहन में सवार दोनों व्यक्ति सुरक्षित हैं। मौके पर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई





