केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गिरे पत्थर से यात्री की मौत, जिला प्रशासन व पुलिस ने संभाला मोर्चा-Newsnetra
रुद्रप्रयाग। शनिवार सुबह लगभग 10 बजे पुलिस चौकी गौरीकुण्ड को सूचना मिली कि श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर छौड़ी गधेरे के पास एक यात्री की पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई है। घटना स्थल गौरीकुण्ड से लगभग 1 किलोमीटर ऊपर स्थित है।
सूचना पर जिला प्रशासन की यात्रा मैनेजमेंट फोर्स और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची और मृतक को गौरीकुण्ड अस्पताल लाया गया। मृतक की पहचान परमेश्वर भीम राव खावाल (उम्र 38 वर्ष), पुत्र भीम राव खावाल, निवासी गली नंबर 68, 4/B, वड़गांव कोलहटी, औरंगाबाद (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है।
अधिकारियों के अनुसार, “घटना के संबंध में अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है और मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।”
प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा मार्ग पर सावधानी बरतने और खतरनाक क्षेत्रों में सतर्क रहने की अपील की है।





