By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: अजय कुमार शर्मा बने एसजेवीएन के निदेशक (कार्मिक): सतत विकास और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > अजय कुमार शर्मा बने एसजेवीएन के निदेशक (कार्मिक): सतत विकास और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

अजय कुमार शर्मा बने एसजेवीएन के निदेशक (कार्मिक): सतत विकास और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/09/26 at 8:30 PM
News Netra Admin
Share
3 Min Read
IMG 20240926 WA0068
SHARE

अजय कुमार शर्मा बने एसजेवीएन के निदेशक (कार्मिक): सतत विकास और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता-Newsnetra

देहरादून: 26.09.2024 – श्री अजय कुमार शर्मा ने आज एसजेवीएन लिमिटेड के निदेशक (कार्मिक) के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनकी नियुक्ति कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी), भारत सरकार द्वारा की गई है।


कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर, श्री अजय कुमार शर्मा ने कहा, “मैं इस नई भूमिका को ग्रहण करके गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं और विद्युत क्षेत्र में सततशील विकास और उत्कृष्टता से एसजेवीएन के मिशन में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हूं।” श्री शर्मा कंपनी के मानव संसाधन कार्यों, कानूनी कार्यों की देखरेख और कंपनी की निगम सामाजिक उत्‍तरदायित्‍व शाखा सीएसआर फाउंडेशन का भी नेतृत्व करेंगे।  श्री शर्मा के नेतृत्व से एसजेवीएन की सकारात्मक, समावेशी वर्कप्‍लेस कल्‍चर बनाने की प्रतिबद्धता को और बढ़ने की आशा है, साथ ही विकास को बढ़ावा मिलेगा और कंपनी के दीर्घकालिक उद्देश्यों को प्राप्त किया जा सकेगा।


श्री शर्मा के पास मानव संसाधन और औद्योगिक प्रचालन में दो दशकों से अधिक का समृद्ध अनुभव है। एसजेवीएन में अक्तूबर, 2009 से प्रबंधक के रूप में नियुक्‍त होने के पश्‍चात, श्री शर्मा प्रमुख मानव संसाधन पहलों को आगे बढ़ाने में सहायक रहे हैं, जिनमें कर्मचारी जुड़ाव और प्रोडक्‍ट‍िविटी  में सुधार, कंपनी के रणनीतिक उद्देश्यों के साथ संरेखित मानव संसाधन नीतियों का विकास और कार्यान्वयन, व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रमों की डिजाइनिंग और निष्पादन शामिल है, जिससे वर्कफॉर्स के कौशल और क्षमताओं में वृद्धि हुई और मानव संसाधन प्रक्रियाओं के साथ टेक्‍नोलॉजी इंटीग्रेशन  और समग्र संगठनात्मक विकास में योगदान करते हुए दक्षता में सुधार हुआ। उन्हें संगठन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अनुकरणीय नेतृत्व और टीम को प्रेरित करने के लिए दो बार ‘पीपुल्स चॉइस एसजेवीएन स्टार अवार्ड’ से भी सम्मानित किया गया है।


एसजेवीएन में नियुक्ति से पूर्व, श्री शर्मा  वर्ष 1996 से 2009 तक स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) में सेवारत रहे, जहां उन्होंने बोकारो स्टील प्लांट में मैकेनिकल मेंटेनेंस के प्रमुख के रूप में सेवाएं दी। वर्ष 2007 में उन्हें ‘उत्कृष्ट कर्मचारी’ के रूप में सम्मानित किया गया।


श्री अजय शर्मा का जन्‍म 8 अप्रैल, 1974 को हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सिहुंता तहसील के खरगट गांव में हुआ ।  उनकी प्रारंभिक शिक्षा सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खरगट में पूर्ण हुई। इन्होंने गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, कोयंबटूर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री, इग्नू से मानव संसाधन में एमबीए तथा मानव संसाधन प्रबंधन में एक्सएलआरआई स्‍कूल ऑफ मेनेजमेंट जमशेदपुर से एक्‍जीक्‍यूटिव डेवल्‍पमेंट प्रोग्राम का सर्टिफिकेट कोर्स किया है।  श्री शर्मा की पारिवारिक पृष्ठभूमि में उनके पिता की दुकान है और उनकी माँ एक गृहिणी हैं। उनका विवाह श्रीमती शैली शर्मा से हुआ है और उनकी दो बेटियाँ हैं।



(आशीष पंत)
महाप्रबंधक (जनसंपर्क), निगम संचार

logofinal
News Netra Admin

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

You Might Also Like

काशीपुर एरोमा पार्क का कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर-Newsnetra

देहरादून में राज्य स्तरीय ‘रेड रन’ मैराथन का आयोजन, युवाओं ने दिया HIV/AIDS जागरूकता का संदेश-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 5 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

उत्कर्ष योग मिशन के वार्षिक समारोह में उमड़ा जनसैलाब, डॉ. सत्येन्द्र सिंह ने दिया स्वस्थ, शिक्षित और संस्कारवान समाज का संदेश-Newsnetra

हरिद्वार के ध्रुव विश्नोई ने Open Category में हासिल किया दूसरा स्थान, दिव्यांश सिंह तिवारी बने Under-15 विजेता-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, अजय कुमार शर्मा बने एसजेवीएन के निदेशक (कार्मिक): सतत विकास और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

IMG 20261005 WA0037
काशीपुर एरोमा पार्क का कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 5, 2026
IMG 20261005 WA0054
देहरादून में राज्य स्तरीय ‘रेड रन’ मैराथन का आयोजन, युवाओं ने दिया HIV/AIDS जागरूकता का संदेश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ October 5, 2026
Aaj ka Rashifal 5 October 2026
Aaj ka Rashifal 5 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 5, 2026
33c9d8f0 49bb 4b50 b110 dcd1126a3d7d
उत्कर्ष योग मिशन के वार्षिक समारोह में उमड़ा जनसैलाब, डॉ. सत्येन्द्र सिंह ने दिया स्वस्थ, शिक्षित और संस्कारवान समाज का संदेश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 4, 2026
img 1345
हरिद्वार के ध्रुव विश्नोई ने Open Category में हासिल किया दूसरा स्थान, दिव्यांश सिंह तिवारी बने Under-15 विजेता-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा स्पोर्ट न्यूज October 4, 2026
nalshavara mahathava mathara ma hatha 2cdd9bc9879f2f3b1729ccbfa6b133c1
नीलेश्वर महादेव मंदिर में घुसा हाथियों का झुंड, पुजारी-कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान; कांगड़ी गांव में भी दहशत-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 4, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?