By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: Aiims News…स्वास्थ्य सलाह- गठिया है तो घबराएं नहीं | Click कर पढ़िये News Netra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > Aiims News…स्वास्थ्य सलाह- गठिया है तो घबराएं नहीं | Click कर पढ़िये News Netra
उत्तराखंडहेल्थ

Aiims News…स्वास्थ्य सलाह- गठिया है तो घबराएं नहीं | Click कर पढ़िये News Netra

News Netra
Last updated: 2024/02/02 at 2:30 PM
News Netra
Share
5 Min Read
chhat 12
SHARE

News Netra. Com 

सर्दियों के मौसम में गठिया का दर्द आपको परेशान कर सकता है। अनियमित जीवन शैली और धूम्रपान की आदतों की वजह से गठिया रोग की शिकायतें बढ़ रही हैं। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार इसे जड़ से समाप्त तो नहीं किया जा सकता लेकिन इलाज की विशेष पद्धति के माध्यम से इसे नियंत्रित जरूर किया जा सकता है।

 

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

 

रोग मुक्त रहने के लिए स्वस्थ जीवन शैली और संतुलित आहार का पालन करना बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह सर्दी का मौसम है और सर्दियों में ठंड बढ़ने पर गठिया संबंधी शिकायतों की संख्या बढ़ जाती है। हाथ-पैरों के जोड़ों में दर्द रहना, सूजन आना और सुबह-सुबह शरीर में अकड़न महसूस करना इसके प्रमुख लक्षणों में हैं। एम्स के जनरल मेडिसिन विभाग के रूमेटोलाॅजिस्ट व एडिशनल प्रोफेसर डाॅ. वेंकटेश पाई ने बताया कि गठिया रोगों को पूरी तरह रोका नहीं जा सकता है। धूम्रपान करने वाला व्यक्ति इससे सर्वाधिक प्रभावित होता है। उन्होंने बताया कि गठिया पर पूरी तरह से नियंत्रण पाने के लिए लंबे समय तक नियमित उपचार की आवश्यकता होती है। मीठे पेय पदार्थ, रेड मटन और शराब आदि से परहेज करके इसे बढ़ने से रोका जा सकता है।

chhat 12

परेशानियां और बचाव-
गठिया रोग से गुर्दे की विफलता, तंत्रिका क्षति, दिल का दौरा पड़ने और फेफड़ों की विफलता जैसी घातक जटिलताएं हो सकती हैं। इसके अलावा रोगी के जोड़ों में विकृति का विकसित होना भी इसमें शामिल है। शीघ्र उपचार शुरू करके इन्हें रोका जा सकता है।

गठिया के प्रमुख कारण और मिथक-
ढलती उम्र, आनुवांशिकी, जोड़ों की चोटें, ऑटोइम्यून विकार और संक्रमण इसके कारणों में शामिल हैं। यह एक आम मिथक है कि गठिया केवल बुजुर्गों को प्रभावित करता है। जबकि यह सच यह है कि गठिया रोग बच्चों सहित किसी भी आयु वर्ग को प्रभावित कर सकता है। 16 वर्ष की आयु से पहले होने वाला गठिया ’जुवेनाइल आर्थराइटिस’ कहलाता है।

क्या करें-
गठिया के लक्षण नजर आने पर शीघ्र रुमेटोलॉजिस्ट चिकित्सक से सलाह लेकर इलाज शुरू कराएं। सफल उपचार के लिए शीघ्र निदान, नियमित दवा का सेवन और समय पर डॉक्टर के पास जाना अति आवश्यक है। दवाओं के अलावा, सावधानियां और जीवनशैली में बदलाव लाना भी जरूरी है।

 

क्या न करें-
गठिया के लक्षणों से राहत पाने में कुछ सप्ताह का समय लग सकता है और उपचार संबन्धी गाइड लाईनों का पालन करना महत्वपूर्ण है। डाॅक्टर की सलाह के बिना दवा का सेवन बंद नहीं करें। शराब और धुम्रपान कतई नहीं करें।

 

सप्ताह में 3 दिन है ओपीडी-
एम्स में प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को गठिया रोग की ओपीडी संचालित होती है। अस्पताल के जनरल मेडिसिन विभाग के अंतर्गत संचालित इस ओपीडी में सुबह 11.30 बजे तक पंजीकरण कराया जा सकता है लेकिन ओपीडी में आने से पूर्व अपाॅइंटमेन्ट लेना जरूरी है। इसके लिए विभाग द्वारा 72170 14335 नम्बर जारी किया गया है। इस नम्बर पर दैनिक तौर से दोपहर 12 बजे से अपराह्न 3 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

 

 

आयुर्वेद में भी है इलाज
एम्स के आयुष विभाग के डाॅ. राहुल काटकर के अनुसार गठिया रोग वात दोष के कारण होता है। स्थानिक पंचकर्मा चिकित्सा की जानुबस्ती, कटिबस्ती, बालूका श्वेद, उपनाह श्वेद और पत्रपिण्ड श्वेद पद्धति से किया जाने वाला उपचार इसमें लाभ देता है। जबकि योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विभाग की डाॅ. श्वेता मिश्रा ने बताया कि योग के सूक्ष्म व्यायाम, जल चिकित्सा, जोड़ों में बालू व नमक की पोटली बांधकर सिकाई करने और राई के पावडर और चावल को मिलाकर जोड़ों पर 10-15 मिनट तक रखने से इसमें लाभ होता है। यह सभी सुविधाएं एम्स के आयुष विभाग में उपलब्ध हैं।

 

 

 

’’गठिया के मरीजों में से अधिकांश को आजीवन दवा लेनी पड़ती है। सही निदान, सही इलाज और सही जीवनशैली गठिया रोगों के इलाज में काफी मददगार साबित होती है। एम्स ऋषिकेश के जनरल मेडिसिन विभाग में एक विशेष गठिया क्लिनिक संचालित किया जा रहा है। यहां आवश्यक जांचों के अलावा इस बीमारी से ग्रसित गंभीर किस्म के रोगियों को भर्ती करने की सुविधा भी उपलब्ध है। गठिया रोगियों को चाहिए कि एम्स की स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाएं और निरोगी रहें।’’

— प्रो. मीनू सिंह, निदेशक, एम्स ऋषिकेश।

logofinal
News Netra

You Might Also Like

पुलकित आर्य के घर के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, वायरल चैट को लेकर कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा-Newsnetra

मुख्यमंत्री धामी ने की बेणी-भुली योजना शुरू करने की घोषणा, महिलाओं को मिलेगी प्रोत्साहन राशि-Newsnetra

रानीपोखरी की जाखन नदी में मिला अर्धनग्न शव, इलाके में मचा हड़कंप; शिनाख्त में जुटी पुलिस!-Newsnetra

47 दिन, 3000 KM की साइकिल यात्रा का समापन, मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. अनिल जोशी का किया स्वागत!-Newsnetra

उत्तराखंड बस हादसों पर PM मोदी, CM धामी और राहुल गांधी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की!-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: #aiims news, #aiims rishikesh news, #Arthritis-treatment-news, #news netra
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

पुलकित आर्य के घर के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, वायरल चैट को लेकर कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 17, 2026
mata shakata samamalna ma pahaca saema e7d0a784470864faa23bc148fb7b2073
मुख्यमंत्री धामी ने की बेणी-भुली योजना शुरू करने की घोषणा, महिलाओं को मिलेगी प्रोत्साहन राशि-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक November 17, 2026
रानीपोखरी की जाखन नदी में मिला अर्धनग्न शव, इलाके में मचा हड़कंप; शिनाख्त में जुटी पुलिस!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 17, 2026
padma bhushan dr anil prakash joshi 2ece8660406fe1090cfd24b86c429bfe
47 दिन, 3000 KM की साइकिल यात्रा का समापन, मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. अनिल जोशी का किया स्वागत!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक November 17, 2026
उत्तराखंड बस हादसों पर PM मोदी, CM धामी और राहुल गांधी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 17, 2026
gifmagic site 1794907703372
देहरादून में AISA का राज्य सम्मेलन, नेहा बोरा ने उठाए उत्तराखंड के मुद्दे; अंकिता के माता-पिता भी पहुंचे!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 17, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?