Big breaking :-थल पिथौरागढ़ सड़क पर सवारियों से भरी मैक्स जीप नदी में गिरी 8 लोगो की मौके पर ही मौत, 3 घायल-Newsnetra
आजकल उत्तराखंड से इस प्रकार की घटनाएं बहुत देखने सुनने को मिल रही हैं जिन्हें दिखाते हुए बहुत दुख हो रहा है।
खबर उत्तराखंड पिथौरागढ़ से
पिथौरागढ़ जिले में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी सवारियों से भरा वाहन,
भीषण सड़क हादसे में मैक्स वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 8 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा मुवानी सुनी पुल के पास हुआ। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया! हादसे में मारे गए लोगों की पहचान की जा रही है।





