बिरजू मयाल हुआ गिरफ्तार: गाली-गलौज, धमकी और महिला अभद्रता का आरोपी बिरजू मयाल पुलिस की गिरफ्त में-Newsnetra


ब्रेकिंग न्यूज: बिरजू मयाल हुआ गिरफ्तार! सोशल मीडिया पर सनसनी बना था बिरजू मयाल। विवादित वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर था फेमस।
कभी क्रांतिकारी तो कभी पत्रकार बनकर बनाता था वीडियो।
लगातार गाली-गलौज, धमकी, पैसे की मांग, सोशल मीडिया पर झूठे आरोप, और महिलाओं से अभद्रता जैसे गंभीर आरोपों में फंसा बिरजू मयाल आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा।
दिनांक – 27.07.2025
गिरफ्तारी स्थल – मंडी गेट, रामपुर रोड हाईवे, हल्द्वानी
सूचना – मुखबिर के माध्यम से पुलिस कार्रवाई
बिरजू मयाल के खिलाफ दर्ज केस:
राकेश नैनवाल – गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी।
दिनेश मेहरा – ₹10,000 की मांग, धमकी और अभद्रता।
नीमा देवी – घरेलू झगड़े में हस्तक्षेप करने पर छेड़छाड़ व धमकी।
पहले से 5 अन्य गंभीर मुकदमे दर्ज (SC/ST एक्ट, मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा आदि)