उत्तरकाशी महाविद्यालय में वनस्पति विज्ञान विभागीय परिषद का गठन, विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा-Newsnetra
आज दिनांक 23मार्च को राम चंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी के वनस्पति विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद का गठन हुआ। परिषद की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो पंकज पंत जी दवारा की गई। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दी। परिषद में विनय पाल अध्यक्ष, खुशबू रावत उपाध्यक्ष, प्रीती रांगड सचिव , कुमारी प्रिया सहसचिव तथा अनुप्रिया नौटियाल को कोषाध्यक्ष पद हेतु सर्वसम्मति से चुना गया। परिषद में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। तत्क्षण भाषण में समीक्षा परमार प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय तथा अनुप्रिया नौटियाल तृतीय स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता में दीपिका बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।








आदिति बिष्ट द्वितीय तथा श्रुति नौटियाल तृतीय स्थान पर रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में समीक्षा प्रथम, गुलशन द्वितीय तथा अनुष्का ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज़ प्रतियोगिता में विनय पाल एवं ग्रुप (टीम B) प्रथम, खुशबू और ग्रुप (टीम D), तथा हिमांशी एवं ग्रुप (टीम E) तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के दौरान डॉ जयलक्ष्मी रावत ने सभी छात्रों को वनस्पति विज्ञान के विभिन्न आयामों से परिचित कराया। डॉ ऋचा बधानी ने तत्क्षण भाषण के सभी शीर्षकों पर जानकारी दी। डॉ आराधना ने प्रतियोगिता के सभी नियमों की जानकारी दी। डॉ रीना ने सभी छात्रों को भविष्य के लिए ससमय मेहनत करने को प्रेरित किया। डॉ संजीव लाल ने पर्यावरण पर जानकारी दी। विभाग प्रभारी डॉ एम पी एस परमार जी द्वारा वनस्पति विभाग के गौरवशाली इतिहास के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने बच्चों को जीवन में अनुशासन और मेहनत से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अन्त में सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन छात्र विनय और शीतल द्वारा किया गया।





