Big News आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग तैयार


आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड निर्वाचन आयोग की अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। इसी के तहत प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं की संख्या को लेकर मीडिया को जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी. षणमुगम ने बताया कि राज्य में कुल वोटरों की संख्या 8243423 है, जिसमें पुरुषों की संख्या 4270597 है तो वहीं महिला मतदाता की संख्या 3972540 है। वहीं सबसे अधिक मतदाता 30 से 49 आयु वर्ग मैं है। दिव्यांग वोटरों की संख्या 69974 है।

इसके साथ ही वी. षणमुगम ने यह भी बताया कि 100 वर्ष और इससे अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 1411 है। वहीं मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यहां संदेश भी दिया की अंतिम मतदाता सूची जारी होने से पहले जिनके वोटर आईडी कार्ड नहीं बने हैं वह अभी अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों विकल्प मौजूद हैं।

प्रदेश में उम्रवार मतदाताओं की स्थिति…
18 से 19 साल के कुल 129,062 मतदाता हैं, जिसमें 70,565 पुरुष, 58,485 महिला और 12 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं.
20 से 29 साल के कुल 1,659,290 मतदाता हैं, जिसमें 894,973 पुरुष, 764,239 महिला और 78 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं.
30 से 39 साल के कुल 2,244,926 मतदाता हैं, जिसमें 1,197,822 पुरुष, 1,047,025 महिला और 79 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं.
40 से 49 साल के कुल 1,704,523 मतदाता हैं, जिसमें 877,244 पुरुष, 827,229 महिला और 50 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं.
50 से 59 साल के कुल 1,186,686 मतदाता हैं, जिसमें 600,311 पुरुष, 586,336 महिला और 39 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं.
60 से 69 साल के कुल 750,563 मतदाता हैं, जिसमें 369,784 पुरुष, 380,760 महिला और 19 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं.
70 से 79 साल के कुल 414,114 मतदाता हैं, जिसमें 193,527 पुरुष, 220,580 महिला और 7 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं.
80 से अधिक उम्र के कुल 154,259 मतदाता हैं, जिसमें 66,371 पुरुष, 87,886 महिला और 2 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं.
प्रदेश में कुल 8243,423 मतदाता हैं, जिसमें 4,270,597 पुरुष मतदाता, 3,972,540 महिला मतदाता और 286 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं.