कर्ज के बोझ तले दबे कारोबारी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाज के दौरान मौत-Newsnetra
राजपुर थानाक्षेत्र निवासी एक कारोबारी ने कर्ज के दबाव में आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
थानाध्यक्ष प्रदीप रावत ने बताया कि घटना शुक्रवार की है। मृतक की पहचान अमरीश गोयल के रूप में हुई है। वह ओल्ड राजपुर चौक बाजार क्षेत्र का रहने वाला है।
बताया कि अमरीश प्रॉपर्टी डीलिंग और सीमेंट-सरिया का कारोबार करता था। व्यापार के चलते उन्हें कर्ज लेना पड़ा था। धीरे-धीरे वह कर्ज के तले दबते चले गए। कर्जदार उनके घर पर तगादा करने आ रहे थे। इससे वे मानसिक रूप से परेशान थे। उन्होंने 20 मार्च को जहरीला पदार्थ खा लिया
इसके बाद उनकी हालत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव शनिवार को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।





