मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन हरिद्वार पहुंचे, हरकी पैड़ी पर की गंगा आरती-Newsnetra
मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन आज धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने हरकी पैड़ी पर पहुंचकर विधि-विधान से गंगा जलाभिषेक किया और सायंकालीन गंगा आरती में भाग लिया।
हरकी पैड़ी पर उनकी उपस्थिति के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों में उत्साह देखने को मिला। गंगा तट की आध्यात्मिक गरिमा और भक्ति वातावरण का अनुभव करते हुए उन्होंने विश्व शांति, मानव कल्याण और सद्भाव के लिए प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि आध्यात्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जो भारत-मॉरीशस के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक सम्बन्धों को भी मजबूती प्रदान करती है।





