11 दिसंबर से 13 दिसंबर तक सिमलसैंण गांव के नृसिंह स्वामी मंदिर में सात वर्षों बाद पौराणिक”वीर नृत्य” का किया जाएगा आयोजन-Newsnetra
थराली/ चमोली : 11 दिसंबर से 13 दिसंबर तक नगर पंचायत थराली के वार्ड भेंटा के अन्तर्गत सिमलसैंण गांव में पौराणिक वीर नृत्य का भव्य आयोजन किया जाएगा।
यह आयोजन सिमलसैंण गांव के पौराणिक नृसिंह स्वामी मंदिर प्रांगण में किया जाएगा,इस बार लगभग 7 वर्षों के बाद पौराणिक वीर नृत्य का आयोजन किया जा रहा है, जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह हैं।


मंदिर समिति के अध्यक्ष विशम्बर दत्त चंदोला का कहना है कि यह मंदिर जोशीमठ का मंदिर है, और पौराणिक कथाओं के अनुसार वीर नृत्य का अपना अलग ही महत्व है, इस वर्ष वीर नृत्य के आयोजन को लेकर आज बृहस्पतिवार को मंदिर प्रांगण में आयोजन से पूर्व एक बैठक आहूत की गई, जिसमें सभी ग्रामीणों ने वीर नृत्य के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा तथा तैयारीयों को लेकर चर्चा की गई।
मंदिर समिति के अध्यक्ष विशम्बर दत्त चन्दोला ने बताया वीर नृत्य में सात नृसिंह स्वामी, 64 काली माता, 78 भैरव सहित अनेक देवी -देवताओं के पश्वा अवतरित होते हैं, और जो भी भक्त यहां पर सच्ची श्रद्धा से अपनी मनोकामना लेकर आता है तो उनकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है, इसलिए अधिक से अधिक संख्या में क्षेत्रवासी अपनी श्रद्धा अनुसार पहुंचने का कष्ट करें।
इस अवसर पर विशंभर दत्त चंदोला, जगदीश प्रसाद चंदोला, मालदत चंदोला, वासुदेव चंदोला, घनानंद चंदोला,लीलानंद चन्दोला, केदार दत्त चंदोला, संतोष चंदोला,जोगेश चन्दोला, महिला मंगल दल अध्यक्ष बबीता देवी,लक्ष्मी देवी,महेशी देवी, गंगा देवी,दम्यन्ती देवी, बीना देवी, आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।




