न्यूज नेत्रा, जयमल चंद्रा, द्वारीखाल News Netra.com


गढ़वाल के इस क्षेत्र में रहस्यमयी ने फिर दस्तक देकर ग्रामीणों को टेंशन में डाल दिया है। दिमाग पर ज्यादा जोर मत डालिये। रहस्यमयी का रहस्य भी आपको बता देते हैं। दरअसल, यमकेश्वर क्षेत्र में अज्ञात जानवर पशुओं के लिये काल बना हुआ है। यह अज्ञात जानवर गौशालाओं के अंदर घुसकर पशुओं को मौत के घाट उतार देता है। हैरानी की बात यह है कि अब तक भी इस अज्ञात जानवर की सही जानकारी किसी के पास नहीं है। इस अज्ञात को लेकर केवल व केवल कयास व अंदाजा ही लगाया जाता है। आज तक किसी ने इस अज्ञात को देखा नहीं है। गौर करने वाली बात यह भी है कि यह रहस्यमयी सर्दियों में सक्रिय हो जाता है और गर्मियों में गायब।
हाल ही में द्वारीखाल ब्लॉक के जल्टा गांव में मदनमोहन कुकरेती की गौशाला को निशाना बनाकर इस रहस्यमयी ने दुधारू गाय को अपना निवाला बनाया। आमतौर पर पहाड़ों में गौशालाओ की छत को ढालदार बनाया जाता है। जो बड़े बड़े पटालो से निर्मित होती है।इन्ही पटालो को हटाकर यह रहस्यमयी गौशाला के अन्दर प्रवेश करता है और मवेशियों को अपना निवाला बनाता है।
इस घटना की सूचना ग्राम प्रधान व मदनमोहन द्वारा वन विभाग के रेंज कार्यालय चौलूसैंण को दी गई। अधिकारियों द्वारा गांव का दौरा किया गया तथा पीड़ित परिवार को उचित कार्यवाही व मुवावजा का आस्वश्न दिया गया है। इस घटना से समस्त क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।