By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: आईटीबीपी और उत्तराखंड सरकार के बीच ऐतिहासिक समझौता, स्थानीय उत्पादों के लिए सीमांत क्षेत्रों में नए अवसर-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > आईटीबीपी और उत्तराखंड सरकार के बीच ऐतिहासिक समझौता, स्थानीय उत्पादों के लिए सीमांत क्षेत्रों में नए अवसर-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

आईटीबीपी और उत्तराखंड सरकार के बीच ऐतिहासिक समझौता, स्थानीय उत्पादों के लिए सीमांत क्षेत्रों में नए अवसर-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/10/30 at 11:48 PM
News Netra Admin
Share
3 Min Read
FB IMG 1730312164808
SHARE

आईटीबीपी और उत्तराखंड सरकार के बीच ऐतिहासिक समझौता, स्थानीय उत्पादों के लिए सीमांत क्षेत्रों में नए अवसर-Newsnetra

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी और पशुपालन मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा की उपस्थिति में बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड सरकार और आईटीबीपी के मध्य समझौता किया गया। वाइब्रेंट विलेज योजना के अन्तर्गत आईटीबीपी की उत्तराखण्ड में तैनात वाहिनी के लिए स्थानीय उत्पादों जिंदा बकरी/भेड़, चिकन और मछली की आपूर्ति के लिए किये गये समझौता ज्ञापन पर उत्तराखण्ड शासन से सचिव डॉ. बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम और आईटीबीपी से आईजी श्री संजय गुंज्याल ने हस्ताक्षर किये।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस समझौते से जहां स्थानीय स्तर पर लोगों की आजीविका बढ़ेगी, वहीं उन्हें लगेगा कि किसी न किसी रूप में हम देश की सुरक्षा से जुड़े हैं। इससे स्थानीय लोगों का आईटीबीपी के साथ सम्पर्क भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले लोग देश के प्रहरी हैं। राज्य के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए आईटीबीपी ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में कार्य करेगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाए कि राज्य के स्थानीय उत्पादों की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में रहे। उन्होंने कहा कि आईटीबीपी को सब्जियां, दूध, पनीर, अंडे की आपूर्ति की व्यवस्था भी राज्य से किये जाने की दिशा में योजना बनाई जाए।

fb img 1730312168987756964896449883822
fb img 17303121667505672015900080934447



पशुपालन मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि पशुपालकों और मत्स्य पालकों की आजीविका में वृद्धि के लिए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके लिए उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे पलायन को रोकने में भी मदद मिलेगी।
इस समझौते से प्रदेश की लगभग 80 से अधिक सहकारी समितियों के माध्यम से लगभग 11 हजार से अधिक पशुपालकों को सीधा लाभ मिलेगा। जिसमें प्रमुख रूप से 7 हजार महिलाएं शामिल हैं। भेड़-बकरी पालकों में 10 हजार पशुपालक, कुक्कुट की आपूर्ति से लगभग 800 से अधिक एवं मछली आपूर्ति से 500 से अधिक मछली पालकों को इसका लाभ मिलेगा। उत्तराखण्ड में यह पहला मौका है, जिसमें इतनी बड़ी संख्या में भेड़, बकरी, मछली एवं मुर्गीपालकों को विपणन हेतु बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे सालाना 200 करोड़ के कारोबार का अनुमान है।
इस अवसर पर सचिव श्री शैलेश बगौली, श्री दिलीप जावलकर एवं आईटीबीपी के अधिकारी उपस्थित थे।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

थराली में बच्चे ने दबाया मैक्स का सेल्फ बटन, 30 मीटर नीचे नदी किनारे जा गिरी गाड़ी, बाल-बाल बची जान-Newsnetra

उत्तराखंड में दोहरे मतदाताओं की होगी जांच, DSE सॉफ्टवेयर से पकड़े जाएंगे एक से अधिक जगह दर्ज नाम-Newsnetra

उत्तराखंड में पहली बार मनाया गया आपदा प्रबंधन दिवस, सिलक्यारा रेस्क्यू अभियान की याद में हुए कार्यक्रम-Newsnetra

धामी कैबिनेट के 23 फैसले: वन आरक्षी की उम्र सीमा बढ़ी, लैंड यूज दरों में 25% कटौती, हरिद्वार में PRT कॉरिडोर को मंजूरी-Newsnetra

देहरादून में साहित्य और कला का संगम, वैली ऑफ वर्ड्स और DDLF का आगाज; एआर रहमान पहुंचे दून-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, आईटीबीपी और उत्तराखंड सरकार के बीच ऐतिहासिक समझौता, स्थानीय उत्पादों के लिए सीमांत क्षेत्रों में नए अवसर
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 24 3
थराली में बच्चे ने दबाया मैक्स का सेल्फ बटन, 30 मीटर नीचे नदी किनारे जा गिरी गाड़ी, बाल-बाल बची जान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 27, 2026
feature image 23 4
उत्तराखंड में दोहरे मतदाताओं की होगी जांच, DSE सॉफ्टवेयर से पकड़े जाएंगे एक से अधिक जगह दर्ज नाम-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 27, 2026
feature image 22 4
उत्तराखंड में पहली बार मनाया गया आपदा प्रबंधन दिवस, सिलक्यारा रेस्क्यू अभियान की याद में हुए कार्यक्रम-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 27, 2026
feature image 21 4
धामी कैबिनेट के 23 फैसले: वन आरक्षी की उम्र सीमा बढ़ी, लैंड यूज दरों में 25% कटौती, हरिद्वार में PRT कॉरिडोर को मंजूरी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 27, 2026
feature image 20 4
देहरादून में साहित्य और कला का संगम, वैली ऑफ वर्ड्स और DDLF का आगाज; एआर रहमान पहुंचे दून-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 27, 2026
feature image 19 4
उत्तराखंड में आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा, अब हर महीने मिलेंगे 10 हजार रुपये-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक November 27, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?