By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: अयोध्या से बद्रीनाथ तक मंदिरों में चोरी के मामले, क्या आस्था और मंदिर प्रबंधन दोनों पर उठ रहे हैं सवाल ?-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > अयोध्या से बद्रीनाथ तक मंदिरों में चोरी के मामले, क्या आस्था और मंदिर प्रबंधन दोनों पर उठ रहे हैं सवाल ?-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

अयोध्या से बद्रीनाथ तक मंदिरों में चोरी के मामले, क्या आस्था और मंदिर प्रबंधन दोनों पर उठ रहे हैं सवाल ?-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/07/25 at 4:50 PM
News Netra Admin
Share
7 Min Read
db3524ed 96e1 46e6 b7a0 b4f2ac7d4156
SHARE

मंदिरों में चोरी का पहला कलंक “सनातन” पर :
प्रेम पंचोली
वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक संचेतक

अगर मंदिरों में चोरी हो रही है तो यह बड़ा सवाल ही तो है। इसके अलावा जब हम “हिन्दू संस्कृति” पर बात करें तो मंदिरों में हो रही चोरी को हिंदू समाज क्या कहेगा? वे तो दिल खोलकर अपने धार्मिक मान्यताओं के स्थल पर “दान” करके आते है। तो फिर इस हरकत को क्या कहेंगे? साहब इसे चोरी ही कहेंगे।

ताज्जुब हो कि अयोध्या मंदिर में हुई चोरी का मामला अभी चल ही रहा है कि बद्रीनाथ मंदिर में भी चोरी का खुलासा हो गया है।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

आप और हम लोग इस बात पर कितना भरोसा करते है कि मंदिरों में चोरी हुई है? सामान्य तौर पर ऐसा कोई भी श्रद्धालु नहीं सोचेगा कि उनके पूजा स्थल में “डाका” पड़ गया है, या “डाका” पड़ने वाला है। यदि आम नागरिक के दिमाग में यह आ जाए कि उनके धार्मिक स्थलों पर उनके द्वारा दिया गया “दान” कभी भी चोरी हो जाएगा तो वे कभी भी मंदिर में “दान या नगदी” को भेंट नहीं चढ़ाएंगे।

साहब यदि मंदिरों में चोरी हो ही रही है तो यह माना जाए कि मंदिरों की व्यवस्था देखने वाले लोग, मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोग क्या इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे है? यदि गंभीरता से ले रहे हैं तो चोरों पर राजनीति क्यों हो रही है? चोर तो चोर ही होता है। वह चाहे सरकारी मुलाजिम हो या कोई बड़ा “धार्मिक परमात्मा” हो। यदि शक की सुई चोर के रूप में हो गई तो “चोर को चोर ही बोला जाए”। अतः अमुक व्यक्ति प्रमाण सहित यह स्पष्ट कर दे कि उन पर गलत आरोप लगाया जा रहा है। जैसे उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल स्पष्टीकरण दे रहे, खुलकर मीडिया के सामने आ रहे है।

हमने कभी नहीं सुना कि मस्जिद, ईदगाह, गुरुद्वारा, बौद्ध मठों, ईसाईयों के प्रार्थना स्थलों में “चोरी” हुई है। यह भी नहीं सुना कि हिंदुओं के धार्मिक स्थलों को छोड़कर अन्य समुदायों के धार्मिक स्थलों पर भगदड़ मची हो। ऐसे कई उदाहरण हैं जो इस चोरी पर उसी समाज के लिए सवाल खड़ा कर रहे है, जिस समाज के लोग मंदिरों को एक विशेष और पवित्र स्थान मानते है। यह सही बात इसलिए है कि “सनातन विचार” वाले लोग मंदिरों की सभी सुविधाओं में सहयोग बावत बढ़चढ़कर हिस्सा लेते है।

जनाब हम ही हैं जो मंदिरों में “वीआईपी दर्शन” की बात करते हैं, करवाते हैं। यह “वीआईपी दर्शन” सिर्फ हिंदुओं के मंदिरों से जुड़ा मिलता है। मंदिरों में यदि किसी जाति समुदाय को प्रवेश नहीं होने दिया जा रहा है तो यह शिकायत भी हिंदुओं के धार्मिक स्थलों आती है।

अब आप कह रहे होंगे कि यह तो समाज विरोधी बाते बता रहा है। बिल्कुल थोड़ी देर के लिए ऐसा महसूस होता होगा। यहां मै उत्तराखंड के मंदिरों को जोड़ते हुए एक गांव के मंदिर का उदाहरण देता हूं। सीमांत जनपद उत्तरकाशी के भंकोली गांव में महासू देवता का मंदिर है। वैसे भी यमुना टौंस घाटी में किसी न किसी गांव में महासू देवता का मंदिर मिल ही जाएगा। ताज्जुब यह है कि भंकोली गांव के महासू देवता के मंदिर को अनुसूचित जाति के लोग छू तक नहीं सकते। जबकि इसी मंदिर में जब पूजा लगती है तो इसी गांव के अनुसूचित जाति का व्यक्ति ढोल बजाता है। यदि ढोल नहीं बजेगा तो तब तक पूजा संपन्न नहीं होती है।

कहने का मतलब यही है कि यदि इस मंदिर में चोरी हो जाए। फिर पूछा जाए कि किसने चोरी की? यह भी इस कुव्यवस्था से स्पष्ट हो रहा है। जिन्होंने मंदिर को कब्जे में ले रखा है वही चोरी कर रहे होंगे या उनकी असंवेदनशीलता के कारण चोरी हुई होगी न।

इसी तरह यदि देखा जाए तो मंदिरों की चोरी पर और कुव्यवस्था पर “सनातन समाज” वर्तमान की स्थितियों से “अपमानित” भी हो रहा है।

मंदिरों की कहानी लंबी है जनाब। आज मंदिर में हुई चोरी को लेकर हम आपसे चर्चा कर रहे है। इधर कई लोगों का मानना है कि जब नॉन हिंदू मंदिर में नहीं जा सकते तो चोरी भी उन्हीं लोगों ने की है जो मंदिर को जा रहे हैं और देर तक मंदिर में रहते है। कुछ लोग ऐसा भी सवाल उठा रहे है कि जब 14 फरवरी को प्यार का इज़हार करने वाले युवा “बजरंग दल” से डरे रहते हैं तो ये चोर इस दल से क्यों नहीं डरते? यह भी सोचने वाली बात है। सच यह है कि बजरंग दल और अन्य सामाजिक दल जब मंदिर वाले मामले में हर वक्त संवेदनशील दिखते है तो मंदिर में हुई चोरी पर ये संगठन एक बयान भी नहीं दे पा रहे है। कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय स्तर के अयोध्या मंदिर और बद्रीनाथ मंदिर में हुई चोरी सनातन समुदाय पर “कलंक” है। अब यदि हम ऐसा समझे कि इन मंदिरों में चोरी कैसे रुके, तो उस पर भी हम सभी को विचार करना चाहिए।

थोड़ी देर के लिए, हम यहां बात करेंगे गुरुद्वारा और बौद्ध मठ पर। यहां कभी भी किसी के लिए न तो पाबंदी है और ना ही इन जगहों पर भीड़ बढ़ती है। लोग जा रहे है, दर्शन कर रहे है। जब चाहे तब दर्शक आते जाते रहते है। कोई भी और किसी भी प्रकार का यहां आने वालो के चेहरे पर तनाव कतई नहीं दिखत है।

अब हम फिर चोरी पर बात करेंगे तो हम अपने आप को लोकतांत्रिक देश में नहीं पाएंगे। चोरों पर राजनीति करनी कितनी सही है कितनी गलत है यह तो समाज देख रहा है, समझ रहा है। मगर राष्ट्रीय स्तर के स्मारक एवं मंदिर यदि चोरो के अड्डे बन रहे हैं तो यह भविष्य के हिंदुस्तान के लिए बड़ा खतरा है। साथ ही यह भी कहा जाएगा कि जो लोग व्यवस्था, प्रबंधन में रह रहे हैं और उन्हीं पर चोरी का आरोप लग रहा है तो यह समझा जाएगा कि ये लोग स्वार्थी है और “नकली सनातनी” है।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड में अक्षय कुमार और जाह्नवी कपूर की शूटिंग, फिल्मी सितारों से चमकेगा पर्यटन-Newsnetra

उत्तराखंड की CMSSY योजना बनी मिसाल, यूपी की टीम ने जाना 60 हजार श्रमिकों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने का मॉडल-Newsnetra

उत्तराखंड में कांग्रेस का आंदोलन तेज, 23 से 25 अक्टूबर तक न्याय यात्रा, 27 को गैरसैंण विधानसभा का घेराव और 1 नवंबर को दिल्ली कूच-Newsnetra

पहली शादी से अनजान थीं रेखा आर्य, पति के खिलाफ जांच के लिए 10 सदस्यीय SIT गठित-Newsnetra

उत्तराखंड में बिजली कनेक्शन से लेकर कटने तक बदलेंगे नियम, स्मार्ट मीटर और सोसाइटी के कनेक्शन पर भी नए प्रावधान-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 1 2
उत्तराखंड में अक्षय कुमार और जाह्नवी कपूर की शूटिंग, फिल्मी सितारों से चमकेगा पर्यटन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर मनोरंजन October 17, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 8
उत्तराखंड की CMSSY योजना बनी मिसाल, यूपी की टीम ने जाना 60 हजार श्रमिकों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने का मॉडल-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 17, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 4
उत्तराखंड में कांग्रेस का आंदोलन तेज, 23 से 25 अक्टूबर तक न्याय यात्रा, 27 को गैरसैंण विधानसभा का घेराव और 1 नवंबर को दिल्ली कूच-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 17, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 3
पहली शादी से अनजान थीं रेखा आर्य, पति के खिलाफ जांच के लिए 10 सदस्यीय SIT गठित-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 17, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 2 1
उत्तराखंड में बिजली कनेक्शन से लेकर कटने तक बदलेंगे नियम, स्मार्ट मीटर और सोसाइटी के कनेक्शन पर भी नए प्रावधान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 17, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 1 1
दून अस्पताल के डॉक्टरों ने बचाई दो मरीजों की जान, 6 साल के बच्चे की सांस नली से निकाला प्लास्टिक का टुकड़ा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक हेल्थ October 17, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?