कालागढ़ हाथी कैम्प का निरीक्षण, संरक्षण व्यवस्थाओं को और मजबूत करने के निर्देश: सुबोध उनियाल-Newsnetra
आज कालागढ़ स्थित हाथी कैम्प का निरीक्षण कर वहां हाथियों के रखरखाव, आहार व्यवस्था, स्वास्थ्य परीक्षण एवं प्रशिक्षण संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान हाथियों की देखभाल, उनके आवास, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा तथा महावतों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि हाथियों के स्वास्थ्य परीक्षण नियमित रूप से सुनिश्चित किए जाएं तथा उनके पोषण, व्यायाम और देखभाल के मानकों को और अधिक सुदृढ़ किया जाए।





